-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा सिर्फ मैदान पर ही नहीं दिखता। सोशल मीडिया में भी वो जमकर छाए हुए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी हुई है। इस सूची के टॉप टेन में जगह बनाने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर हैं।(All Pics: ViratKohli/insta)
-
इस लिस्ट में विराट कोहली नौवें पायदान पर हैं। पहले नंबर पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है।
-
ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी Hooper HQ ने यह लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट सेलेब्स द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की जाने वाली कमाई के आधार पर तैयार की है।
-
Hooper HQ के मुताबिक विराट के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। कोहली को उनके हर इंस्टाग्राम पोस्ट के 158000 पाउंड (1.35 करोड़ रुपए) मिलते हैं।
-
1.35 करोड़ रुपए में आप चार BMW X1 कार खरीद सकते हैं। भारत में इस एक कार की कीमत लगभग 35 लाख है।
-
बता दें कि इंस्टाग्राम एक फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। दुनियाभर में इसके 1 बिलियन से भी अधिक यूजर्स हैं।
