-
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 28वां बर्थडे मना रहे हैं। 5 नवम्बर 1988 को जन्मे कोहली वर्तमान में देश के नंबर एक क्रिकेटर हैं। अपने तेजतर्रार खेल से नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे कोहली इस समय टीम इंडिया की जान है। वे कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। उम्मीद जताई जाती है कि वनडे क्रिकेट में वे सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली खेल के साथ ही ग्लैमर में भी आगे हैं। उनका खुद का फैशन ब्रांड हैं। जिम चैन है। कोहली के पास देश की सबसे लेटेस्ट और महंगी ऑडी कारों का पूरा काफिला हैं।
-
साल 2006 में अपनी पहली रणजी सीजन में कर्णाटक के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली के पिता का निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने मैच खेला और 90 रन की पारी खेली।
-
विराट कोहली का निकनेम चीकू है। ये नाम उनका दिलचस्प तरीके से पड़ा। एक बार हेयर कट कराने के बाद वे अपने कोच के पास गए। वहां उन्होंने पूछा कि वे कैसे लग रहे हैं। तो कोच ने कहा कि चीकू लग रहे हो। इसके बाद से उनका नाम चीकू भी हो गया। ms धोनी उन्हें चीकू ही कहते हैं।
-
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और धोनी के बाद विराट चौथे ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने लगातार तीन साल तक वनडे में 1000 से ज्यादा रन बनाये।
-
कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 1000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड हैं।
-
साल 2012 में विराट कोहली को दुनिया के टॉप 10 वेल ड्रेस्ड पुरुषों में शामिल किया गया।
-
विराट कोहली पहले भारतीय हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में शतक बनाया था।
-
साल 2012 में विराट कोहली ने वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके चलते उन्हें 2012 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
-
विराट कोहली ने भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक भी लगा रखा है। उन्होंने 52 गेंद में 100 रन बनाए थे।
-
कोहली लगातार दो वर्ल्ड टी20 (2014, 2016) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उनके नाम वर्ल्ड टी20 के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।
-
टी20 में कोहली ने सबसे तेज 1000 रन, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है।
-
-
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो ने कोहली की तारीफ में कहा था, 'वह द्रविड़ की तरह पसीना बहाता है। उसमे सहवाग का दुःसाहस है और सचिन की तरह उसके पास असाधारण रेंज है।
-
विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशन में हैं। दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं।