-
कोविड-19 के बढ़े प्रभाव के चलते पिछले तीन माह से खेल की गतिविधियां रुकी हुई हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घरों में परिवार के बीच टाइम बिता रहे हैं। लॉकडाउन में कुछ लोगों को घर में रहना भले ही बोर लगता हो लेकिन ये पल उनके लिए बेहतरीन है जो अक्सर अपने सपनों के महल से दूर ही रहते हों। जैसे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने घर में खुशी-खुशी हर लम्हा जी रहे हैं। आज हम आपको इस खूबसूरत कपल के आलीशान घर का कोना-कोना दिखा रहे हैं। देखिए कैसा है टीम इंडिया के कैप्टन कोहली का लग्जरी हाउस।
-
कोहली जबसे अनुष्का के संपर्क में आए थे तब से वह गुड़गांव छोड़ मुंबई में रह रहे हैं। इस घर में शादी के बाद कोहली अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। यह घर अब विरुस्का का ड्रीम हाउस बन गया है।
विराट-अनुष्का मायानगरी में स्थित 35 मंजिला इमारत में रहते हैं। कोहली का यह घर ओंकार-1973 बिल्डिंग का एक लग्जरी अपार्टमेंट है। विराट-अनुष्का की तस्वीरों में भी तमाम दफा उनके इस खूबसूरत घर की झलक देखने को मिलती है। -
विरुस्का का यह फ्लैट 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।
-
विराट-अनुष्का का नया आशियाना इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम हैं।
-
कोहली इस फ्लैट के हर बेडरूम या लिविंग रूम में बैठकर समुद्र और शहर का नजारा देख सकते हैं। इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जाती है।
-
इस कपल के घर में डार्क वुड टोन्स के कई चित्र देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप अनुष्का के बैकग्राउंड में देख सकते हैं।
-
कोहली के घर से रात का नजारा और भी आकर्षक दिखाई देता है। रात में चांद-तारों भरे आसमान का नजारा भी इस तस्वीर में देख सकते हैं।
-
कोहली और अनुष्का के घर में एक खूबसूरत बालकनी भी है, जहां से वे शहर के खुले आसमान को देख सकते हैं।
-
कोहली जिस बालकनी में खड़े होकर समंदर के साथ सेल्फी ले रहे हैं वह उनका मुंबई वाला घर ही है। यह तस्वीर खुद कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
-
अनुष्का भी घर बैठे समंदर की हिलोरें को निहारती दिख रही हैं।
