-
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। 11 दिसंबर 2017 को इटली के लेक कोमो में दोनों ने एक दूसरे संग सात फेरे लिये थे। सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर विराट और अनुष्का दोनों ने सोशल मीडिया में एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने प्यार को बयां किया है। दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
-
अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के अल्बम से ये ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक फोटो शेयर किया और विराट के लिए मशहूर कवि विक्टर ह्यूगो को कोट करते हुए लिखा- किसी दूसरे इंसान को प्यार करना मतलब उसमें भगवान का चेहरा देखना, प्यार के बारे में एक खास बात है कि यह एहसास से भी बढ़कर है। यह एक मार्गदर्शक, प्रोपेलर, सच्चाई की ओर ले जाता रास्ता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह मिल गया है।
-
विराट कोहली ने भी ये रोमांटिक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- असल में, दुनिया में सिवाय प्यार के और कुछ नहीं है। और जब भगवान आपको उस इंसान से मिलाता है जो आपको हर रोज इस बात का अहसास दिलाए तो आपमें सिर्फ एक ही एहसास पनपता है, वह है आभार।
-
इससे पहले भी कई मौकों पर विराट और अनुष्का अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं।
-
सोशल मीडिया में विरुष्का की ये रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं।
-
बता दें कि अनुष्का ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बहुत कम कर दिया है। अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में दिखी थीं।
-
वहीं विराट कोहली अपने खेल से टीम इंडिया को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।