-
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी बेटर हाफ अनुष्का शर्मा के साथ हॉलीडे पर हैं। विराट और अनुष्का अपने न्यू ईयर वैकेशन पर स्विट्जरलैंड में हैं। विराट कोहली ने ये तस्वीर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पैंस को बताया कि वह इन दिनों स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
-
इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का बर्फीली वादियों मे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।
-
स्विट्जरलैंड में छुट्टियां एंजॉय कर रहे 'विरुष्का' को साथ मिला है वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का। अनुष्का शर्मा ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है।
-
वरुण धवन भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इन दिनों न्यू ईयर ट्रिप पर स्विट्जरलैंड में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन और नताशा साल 2020 में शादी कर सकते हैं।