-
कैरेबियन देशों के लोग अपनी रंगीन मिजाजी और खुशमिजाजी के लिए जाने जाते हैं। यहां होने वाली पार्टियां दुनिया भर में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं। यहां के द्वीपीय देशों जैसे त्रिनिदाद और जमैका में कार्निवल फेस्ट का आयोजन होता है। त्रिनिदाद में हुए कार्निवल फेस्ट में दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट मस्ती करते हुए नज़र आए। उन्होंने 'पेन्ट पार्टी' में हिस्सा लिया। इस दौरान बोल्ट ने कई लड़कियों के साथ जमकर डांस किया और उनपर पेन्ट भी डाला।(Photo: Twitter)
-
इस दौरान बोल्ट लड़कियों के ऊपर रंग डालकर ड्रिंक पी रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वो होली खेल रहे हों। हालांकि, बोल्ट ने आधे चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था।(Photo: Twitter)
-
उन्होंने पार्टी करने के लिए कोई होटल बुक नहीं किया बल्कि अपने प्राइवेट जेट को ही क्लब में बदल लिया था। बोल्ट कुछ खूबसूरत हसीनाओं के साथ रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। (Photo: Twitter)
इस पार्टी में बोल्ट के साथ प्रीमियर लीग के स्टार फुटबॉलर रिकार्डो गार्डनर और सिंगर क्रिस्टोफर मार्टिन भी मौजूद थे। लोगों के आकर्षण का केंद्र उसैन बोल्ट ही रहे।(Photo: Twitter) -
दिग्गज एथलीट उसैन बोल्ट सड़कों पर रंग बिरेंगे पेन्ट से खेले जाने वाले इस फेस्टिवल में अपने प्राइवेट जेट से पहुंचे। इस पार्टी का आयोजन 'सीजर्स आर्मी' नाम की संस्था ने किया था।(Photo: Twitter)
-
30 वर्षीय इस कैरेबियाई धावक के साथ लोगों ने सेल्फी ली और ड्रिंक्स का भी जमकर मजा लिया। उसैन बोल्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।(Photo: Twitter)