इटली की फ्लाविया पेनेटा ने आज यहां अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में हमवतन रोबर्टा विंची को 7-6, 6-2 से हराकर करियर का पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ टेनिस को अलविदा कह दिया। पेनेटा ने 93 मिनट में जीत दर्ज की और 33 साल की यह खिलाड़ी ओपन युग में पहली बार ग्रैंडस्लैम महिला चैम्पियन बनने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी है। (फोटो रॉयटर्स) -
पेनेटा ने कहा, ‘‘यह सपना साकार होने की तरह है।’’ लेकिन विजेता ट्रॉफी लेने के कुछ देर बाद ही पेनेटा ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। पेनेटा ने कहा, ‘‘मैं इसी तरीके से टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी। मैं काफी खुश हूं।’’<br/><br/>इससे पहले मेजर एकल महिला खिताब जीतने वाली इटली की एकमात्र खिलाड़ी फ्रांसिस्का शियावोन थी जिन्होंने 2010 में फ्रेंच ओपन के साथ पहली बार खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला का तत्कालीन रिकॉर्ड 29 बरस की उम्र में बनाया था। (फोटो रॉयटर्स)
-
इस जीत से पेनेटा को 33 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली जबकि उप विजेता रोबर्टा को 16 लाख डॉलर से संतोष करना पड़ा। पेनेटा ने इससे पहले इस साल कुल मिलाकर केवल 712401 डॉलर की राशि जीती थी जबकि रोबर्टा की 2015 की इनामी राशि 422158 थी। (फोटो रॉयटर्स)
-
पेनेटा ने अपना पहला खिताब अपने 49वें ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में जीता जो किसी महिला मेजर चैम्पियन के लिए पहला खिताब जीतने के लिए सर्वाधिक टूर्नामेंट हैं। यह फ्रांस के मारिन बार्तोली की तुलना में दो अधिक हैं जिन्होंने 2013 में विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था। (फोटो रॉयटर्स)
-
दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी पेनेटा और 43वें नंबर की रोबर्टा दोनों ही अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेल रही थी। (फोटो-एपी)
-
रोबर्टा ने सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स को हराकर उनकी कैलेंडर स्लैम पूरा करने की उम्मीदों को ध्वस्त किया था जबकि पेनेटा ने दूसरे नंबर की रोमानिया की खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराया था। (फोटो रॉयटर्स)