-
जबसे ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर लगने के बाद मौत हुई है, तब से जैसे ही किसी क्रिकेटर या अंपायर को गेंद लगती है, तो खिलाड़ी सन्न रह जाते हैं और उनके दिमाग में दो साल पहले की ह्यूज वाली घटना घूमने लगती है। भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई टेस्ट के पहले दिन के दौरान भी ऐसी ही एक घटना हुई, जिससे खिलाड़ी ओर दर्शक थोड़ी देर के लिए चिंतित हो गए।(Photo: BCCI Twitter Handle)
-
मुंबई टेस्ट में लंच के बाद के खेल में 49वां ओवर फेंका जा रहा था। गेंदबाज थे आर अश्विन और उनके सामने थे बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली। अश्विन ने शॉर्ट गेंद फेंकी, जो लेग स्टंप पर थी, मोईन ने उसे लेग साइड में खेल दिया और सिंगल के लिए दौड़ पड़े। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने दौड़ लगाते हुए गेंद को हल्के से डीप स्क्वेयर लेग पर खड़े चेतेश्वर पुजारा की ओर उछाल दिया, लेकिन गेंद स्क्वेयर लेग अंपायर पॉल रेफेल के सिर के पीछे जा लगी और वह सिर पकड़कर जमीन पर लेट गए। (Photo: BCCI Twitter Handle)
पॉल रेफेल को गेंद लगने के बाद चक्कर आ गया और उन्होंने उठने की कोशिश की लेकिन उठ नहीं सके। गेंद इतनी तेज लगी थी कि पॉल को आखिरकार मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। पॉल रेफेल को मैदान पर ही फर्स्ट मेडिकल एड दिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। (Photo: BCCI Twitter Handle) पॉल रफेल काफी देर तक जमीन पर पड़े रहे, इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी उनको घेरकर खड़े रहे। तुरंत ही मैदान पर रफेल को ट्रीटमेंट दिया गया। रफेल अच्छा नहीं महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।(Photo: BCCI Twitter Handle) -
गौरतलब है कि पॉल रेफेल इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने के बाद अम्पायर बने हैं। तेज गेंदबाजी करने वाले रेफेल ने 35 टेस्ट और 92 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट मैचों में 104 और वनडे मैचों में 106 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में 6/71 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। (Photo: BCCI Twitter Handle)
-
पांच बार वे एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने में कामयाब रहे। रेफेल ने वर्ष 1992 में क्रिकेटर के तौर पर अपने करियर का आगाज किया। अपना अंतिम टेस्ट उन्होंने भारत के खिलाफ ही वर्ष 1998 में चेन्नई के खिलाफ खेला था। वर्ष 1999 में रेफेल ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। (Photo: BCCI Twitter Handle)