-
एक समय टेनिस को ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा खेल माना जाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों में महिला क्रिकेटर्स ने भी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसी महिला क्रिकेटर्स के बारे में जो एक तरफ मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस भी हैं। इनमें आॉस्ट्रेलिय और इंग्लैंड के साथ साथ भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स का नाम भी शामिल हैं।
-
सीसेलीया जोयस का पूरा परिवार क्रिकेटर है। उनकी बहन इसोबेल जोयस भी आयरलैंड के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी है। तो वहीं उनके तीनों भाई भी आयरलैंड की पुरुष टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके है। सीसेलीया बेहद खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला ऑलराउंडर माना जाता है। साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया की फूटबॉल टीम का भी हिस्सा रह चुकी है। बेहद खूबसूरत एलिस को सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। भारतीय मूल की इंग्लिश क्रिकेटर ईशा गुहा लंबे समय तक इंग्लिश टीम से जुड़ी रही हैं। सेट मैक्स पर आईपीएल के दौरान एकस्ट्रा इनिंग्स में बतौर विशेषज्ञ भी ईशा ने पहचान बनाई है। 2002 में ईशा को बीबीसी की “ऐशियन नेटवर्क स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर” का खिताब दिया गया था। -
22 साल की ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज हॉली ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्लिंग अपनी गेंदबाजी के साथ सुंदरता से भी सबको प्रभावित करती रही हैं।
-
इंग्लैंड की गेंदबाज लौरा मार्श दुनिया की सबसे खतरनाक और खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं। इंग्लैंड की महिला टीम की सदस्य मार्श ने ग्यारह साल की कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
-
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मैगन लैनिंग दुनिया भर में अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। लैनिंग सलामी बल्लेबाज के रूप में दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही लैनिंग बेहद खूबसूरत भी हैं। पिक्चर में लैनिंग टीम में उनकी साथी एलिस पेरी के साथ नजर आ रही हैं।
35 साल की मिताली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज के तौर पर होती है। भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली बेहद खुबसूरत महिला क्रिकेटरों में की जाती है। राज वनडे क्रिकेट में 6000 से अधिक रन बनाने एकमात्र महिला क्रिकेटर है। -
पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान साना मीर पाकिस्तान की अब तक की सबसे कामयाब महिला क्रिकेटर हैं। बेहद खूबसरूत 32 वर्षीय सना पाकिस्तान में महिलाओं के लिए रोल मॉडल मानी जाती हैं।
-
इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज सार टेलर इंग्लैंड 28 साल की हैं उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन सारा मैदान पर बेहद अक्रामक और मैदान के बाहर बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। 2017 में इंग्लैंड की महिला विश्वकप विजेता टीम का टेलर भी हिस्सा थी।
-
स्मृति मंधाना भारती महिला टीम की ओपनर हैं। 21 वर्षीय स्मृति ने 2017 में महिला विश्वकप में शतक जमाकर पहचान बनाई हालांकि उन्होंने अपनी सुंदरता के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। मंधाना 2016 में आईसीसी की “वुमंस टीम ऑफ द ईयर” में शामिल इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी थी।
