-
इंडियन प्रीमीयर लीग का विवादों से लंबा नाता है। आईपीएल में स्पॉट फीक्सिंग से लेकर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले भी सामने आए हैं। आईपीएल के 9 सीजन में कई बार ऐसे पल आए हैं, जिनकी वजह से खिलाड़ी या बॉलीवुड स्टार को आलोचनाओं के साथ साथ सोशल मीडिया पर मजाक का सामना करना पड़ा है। आइए देखते हैं आईपीएल की वो विवादित तस्वीरें, जो कि काफी सुर्खियों में रही थी।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी आईपीएल में कई बार विवादों के घेरे में रहे। साल 2012 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाहरूख खान ने गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार किया था और इस वजह से एसआरके पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
-
आईपीएल विवादों में खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी विवादों के जरिए सुर्खियां बटोरी। आईपीएल 2011 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के डायरेक्टर सिद्धार्थ माल्या और बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का पब्लिक किस खबरों में रहा था। इस दौरान माल्या और पादुकोण स्टेडियम में किस करते हुए नजर हुए आए थे और इस तस्वीर को काफी शेयर किया गया था।
-
श्रीसंत और हरभजन सिंह थप्पड़ विवाद भी काफी सुर्खियो में रहा था। दरअसल पहले आईपीएल सीजन में ही हरभजन सिंह पर किंग्स इलेवन पंजाब से खेल रहे श्रीसंत को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था।
-
उसके बाद आईपीएल साल 2012 में भी शाहरूख खान ने एक और विवाद को जन्म दे दिया। इस बार एसआरके जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच के दौरान सिगरेट पीते नजर आए, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना भी लगाया गया था।
-
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने मिशेल स्टॉर्क के सामने गुस्सा होकर बैट फेंक दिया था।
-
आईपीएल में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों की कई तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी थी। आईपीएल 2015 में मुबंई इंडियंस के खिलाड़ी किरॉन पोलार्ड अंपायर के चुप रहने के लिए कहने पर मुंह पर टैप लगाकर आ गए थे।
-
आईपीएल 6 में आरसीबी कप्तान विराट कोहली और केकेआर कप्तान गौतम गंभीर की ये तस्वीर न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर छाई रही थी। इस दौरान कोहली और गंभीर का मैदान में ही झगड़ा हो गया था। उसी के बाद ऐसा ही मौका साल 2015 में भी देखने को मिला था।
-
आईपीएल की विवादित तस्वीरों में नीता अंबानी और हरभजन सिंह की भी एक तस्वीर शामिल है, जब हरभजन सिंह साल 2010 में मुंबई इंडियंस की मालिक को गोद में उठाकर जीत का जश्न मना रहे थे। उस वक्त हरभजन और नीता अंबानी की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर काफी चुटकियां ली गई थी।
-
दिल्ली के पांच सितारा होटल में एक पार्टी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक पर भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे, जिसके बाद ल्यूक को गिरफ्तार कर लिया गया था।