इटली को भले ही दुनिया के रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। लेकिन यहां एक एेसा खूंखार खेल भी खेला जाता है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इस बेहद खतरनाक और हिंसक खेल में खिलाड़ी बुरी तरह लहूलुहान हो जाते हैं। यह फुटबॉल, रग्बी और कुश्ती का मिश्रण है। आइए आपको बताते हैं इस खेल के बारे में : तस्वीर- REUTERS/Alessandro Bianchi इटली के फ्लोरेंस में यह खेल 16वीं शताब्दी (350 वर्षों) से खेला जा रहा है। हर साल गर्मियों में हजारों की तादाद में दर्शक फ्लोरेंस में जमा होकर इस खेल का लुत्फ उठाते हैं। इस खेल को आम भाषा में एेतिहासिक फ्लोरेनटाइन फुटबॉल कहा जाता है। शनिवार को यह फेस्टिवल शुरू हुआ था और चार टीमों ने इस अजीबोगरीब खेल में हिस्सा लिया था। तस्वीर -REUTERS/Alessandro Bianchi इस खेल में 27 पुरुषों की टीम होती है और दोनों टीमों को एक दूसरे के नेट में वह गेंद डालनी होती है। लेकिन यह इतना आसान नहीं है, जितना पढ़ने में लग रहा है। बीच में उनकी टक्कर विरोधी टीम से होती है और उनसे पार पाने के दौरान हिंसा में खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो जाते हैं। तस्वीर-REUTERS/Alessandro Bianchi शनिवार को चार टीमों सैंटा क्रोसे (ब्लू), सैंटा मारिया नोवेला (रेड्स), सैंटो स्प्रिटो (वाइट्स) और सैन गियोवानी (ग्रीन) के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था। इस खेल में मुक्का मारना, दबोचना और गले से दूसरे खिलाड़ी को पकड़ा जा सकता है। लेकिन सिर से पीछे मारना मना है। तस्वीर- REUTERS/Alessandro Bianchi इस खेल का फाइनल 24 जून को फ्लोरेंस के संरक्षक संत सैन जियोवानी के जन्मदिन के दिन खेला जाएगा। अगर आप सोचते हैं कि मौजूदा दौर की फुटबॉल बहुत ही आसान है, तो इस खेल में हाथ आजमा सकते हैं। तस्वीर- REUTERS/Alessandro Bianchi
