-
क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। किस बॉल या ओवर में पासा पलट जाए, कहा नहीं जा सकता। किस मैच में कौन सा बल्लेबाज क्या रिकॉर्ड बना दे, इसका अनुमान लगाना भी बेहद कठिन है। क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स आपको मुंहजुबानी याद होंगे, लेकिन आज हम आपको उन रिकॉर्ड्स या फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो आप नहीं जानते होंगे।
-
सचिन के बैट से सेंचुरी: 1996 में श्रीलंका के खिलाफ शाहिद अफरीदी का सबसे तेज शतक शायद ही कोई भूल पाए। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि अफरीदी ने यह कारनामा सचिन तेंदुलकर के बल्ले से किया था। यह उन्हें वकास यूनिस ने दिया था। इस मैच में अफरीदी ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था। यह रिकॉर्ड 18 साल बाद कोरी एंडरसन (36 गेंदों) और इसके एक साल बाद द.अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने (31 गेंदों) तोड़ा था।
-
गावस्कर का शर्मनाक रिकॉर्ड: 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर अपने पूरे करियर में तीन बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे। गावस्कर दुनिया के पहले एेसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 टेस्ट रन और 34 शतक बनाए थे।
-
गेल का कारनामा: 137 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ क्रिस गेल ही एेसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का मारा हो। यह कारनामा उन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के गेंदबाज सोहग गाजी की बॉल पर किया था।
-
मैच के दौरान मिली किस: अब्बास अली बेग पहले एेसे भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्हें एक टेस्ट मैच के दौरान लड़की ने किस किया था। साल 1960 में अॉस्ट्रेलिया के खिलाफ जब बेग हाफ सेंचुरी के करीब थे तो नॉर्थ स्टैंड्स से दौड़ती हुई एक लड़की आई और उसने बेग को गालों पर किस कर लिया।
-
सचिन से बेहतर कांबली का औसत: भले ही आप यकीन न कर पाएं, लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर का बैटिंग एवरेज उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली से कम है। 200 टेस्ट मैचों के बाद सचिन का एवरेज 53.78, जबकि 17 टेस्ट मैच खेलने वाले कांबली का 54.20 था।
