सेक्स स्कैंडल में फंसे कई बॉलीवुड सेलेब्स और नेताओं के नाम आते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम सेक्स स्कैंडल में आ चुके हैं। फुटबाल में तो वैसे कई खिलाड़ियों के नाम सेक्स स्कैंडल में आए हैं, लेकिन बात अगर क्रिकेट की करें तो वहां भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस विवाद से अछूते नहीं हैं। यहां हम आपको उन क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी अहम पहचान रखते हैं और जिनके करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन इनके दामन पर सेक्स स्कैंडल का दाग लगा है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन हैं वो क्रिकेटर्स जो सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं। -
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के बारे में तो आप सभी जानते हैं। दुनिया भर में वॉर्न के खेल के चर्चे हैं। वॉर्न हमेशा से कॉन्ट्रोवर्शियल रहे हैं। खासकर, लड़कियों को लेकर वो बदनाम रहे हैं। क्रिकेट के सबसे महान स्पिनर माने जाने वाले वॉर्न मैदान के बाहर कई विवादों में रहे हैं। साल 2000 में वॉर्न ब्रिटिश नर्स डोना राइट को अश्लील मैसैज और फोन करने की वजह से विवादों में आए थे। इस विवाद में वॉर्न को ऑस्ट्रेलियन टीम की उप कप्तानी गंवानी पड़ी थी। इस विवाद के बाद भी वॉर्न 2006 में एक मॉडल के साथ इंग्लैंड में नजर आए थे। इसके बाद उनकी पत्नी ने वॉर्न को डिवोर्स दे दिया।
इग्लैंड के जाने-माने क्रिकेटर केविन पीटरसन जितना अपने खेल के लिए चर्चित हैं, उतना ही वह अपने बुरे कैरेक्टर को लेकर। पीटरसन अफ्रीकी महिला वानेसा निम्मों के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पीटरसन ने अफ्रीकी महिला निम्मों को सेक्स करने के लिए मैसेज भी भेजा था।इसके चलते वे विवादों में आ गए थे। लिहाजा, ऐसे में उनकी इमेज बुरी हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके शाहिद अफरीदी का नाम अर्शी खान और वीना मलिक के साथ आया। ये दोनों ही खुद को शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताती रही हैं। इसके अलावा सिंगापुर में हुए एक टूर्नामेंट के लिए अफरीदी अपनी बुरी हरकतों की वजह से बैन कर दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद अफरीदी, रजा, अति अज रमन जैसे खिलाड़ी एक होटल में लड़कियों के कमरे में पाए गए थे, जिसके बाद पीसीबी ने इन तीनों को बैन कर दिया था। अपनी सफाई में इन तीनों खिलाड़ियों ने कहा था कि वे उन लड़कियों को ऑटोग्राफ देने के लिए गए थे। पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ स्पॉट फिक्सिंग को लेकर विवादों में आए ही, साथ ही उन पर सेक्स स्कैंडल में भी शामिल होने का आरोप है। रऊफ स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में फंसने चुके हैं। इसके बाद आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी से उन्हें हटा दिया था।। मैदान के बाहर भी रऊफ अपने चरित्र को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। रऊफ पर अगस्त 2012 में मुंबई की एक मॉडल लीना कपूर ने यौन शोषण के आरोप लगाया था। इनके सोशल मीडिया पर काफी फोटोज भी वायरल हुए थे। महिला का आरोप था कि रऊफ ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लीला ने रऊफ से अपनी नजदीकी की हकीकत दुनिया को दिखाने के लिए सोशल साइटों पर अंतरंग तस्वीरें भी डाली थीं। इंग्लैंड के खिलाड़ी माइक गैटिंग तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें शेन वॉर्न ने बॉल ऑफ द सेंचुरी गेंद दी थी। इसके बाद गैटिंग एक लड़की के साथ अफेयर के चलते विवादों में आए थे और इसके लिए इंग्लिश बोर्ड ने उन्हें निकाल दिया था। न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज डैरेल टफी अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। साल 2005 में टफी का एक सेक्स टेप यूट्यूब पर वायरल हुआ था। इस टेप में टफी एक शॉप पर सेल्स गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे थे। तभी किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद अकरम और साकलैन मुश्ताक ने 1998 में अपना अफ्रीका दौरा रद्द कर दिया था। बता दें कि उस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों पर हमला हुआ था, क्योंकि इनका नाम कल्ब क्लब 69 में शामिल था। -
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ल्यूक एंथोनी का नाम 2012 के आईपीएल के दौरान एक महिला के साथ सेक्शुअल असॉल्ट को लेकर विवादों में आया। इस दरमियान ल्यूक बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेल रहे थे। तब उन्होंने फाइव स्टार होटल में अमेरिका की जोहल हमीद के साथ मिसबिहेव किया था। बाद में महिला के शिकायत करने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उनकी ऐसी हरकत देखकर आसीबी फ्रेंचाइजी के लोग काफी अश्चर्य में थे।
वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के जाने-माने स्पॉन्सर भी 2005 में विवादों में रहे। ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर 2005 में हुई सीरीज में वेस्ट इंडीज टीम के स्पॉन्सर ने कहा था कि जितने वेस्ट इंडीज टीम के रन हैं, उनसे ज्यादा उनके पास फोन नंबर हैं। काफी खिलाड़ी पूरी रात किसी ना किसी लडकी के साथ बात करते रहते थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
