टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का आज 27वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बीसीसीआई की ओऱ से भी एक वीडियो क्लिप जारी किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री समेत पूरी टीम विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। आपको बता दें कि मोहाली में टीम इंडिया आज से ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज कर रही है। कैप्टन के तौर पर होम ग्राउंड पर विराट का यह पहला मैच है। मैच में विराट के फैंस को उनसे काफी उमींदे हैं। नीचे दिए गए फोटोज में हम आपको विराट के उन लमहों को दिखा रहे हैं जो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ स्पेंट किए। विराट कोहली काफी लंबे वक्त से अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे हैं, हालांकि शादी को लेकर फिलहाल दोनों ही अभी तैयार नहीं है, लिहाजा दोनो ही अपने-अपने काम में बिजी हैं। साल 2013 में एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद से दोनों एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किए गए। कभी इंडिया तो कभी सात समुंदर पार होलीडे मनाते स्पॉट किए गए। हाल ही चेन्नई वनडे के दौरान कोहली ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक रेस्टोरेंट के पास देखा गया था। विराट ने मुंबई आते ही अनुष्का के साथ वक्त बिताया और दोनों बांद्रा के रॉयल चाइना रेस्त्रां में साथ लंच करने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का के पिता कर्नल अजय शर्मा भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले खबर आ रही थीं कि विराट और अनुष्का जल्दी शादी करने पर राजी हैं लेकिन करियर को देखते हुए दोनों ही अभी शादी के पक्ष में नहीं हैं। गौरतलब है कि हाल ही अनुष्का ने भी एक बयान जारी कर कहा था कि फिलहाल वे दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने लंदन की छुट्टी के बारे में ज़िक्र भी किया था जो उन्होंने विराट के साथ बिताई थीं, उन्होंने कहा था कि "छुट्टियां अच्छी बीतीं, काफी आराम मिला जिसकी हम दोनों को बहुत ज़रुरत थी।" विराट की बात करते हुए अनुष्का ने यह भी कहा था कि वह उनके 'गुड लुकिंग आर्म कैंडी' हैं। -
अनुष्का विराट के साथ अपनी डेट का एलान भी खुलेआम कुबूल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर से वो क्रिकेटर विराट कोहली को डेट कर रही हैं। लेकिन अनुष्का ने इस बात का खंडन किया वे फिलहाल विराट से शादी करने जा रही हैं।
Vogue Fashion Week के दौरान अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली।
