भारतीय टीम अगले महीने से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम केपटाउन पहुंच चुकी है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) -
भारतीय टीम को यहां लगभग दो महीने तक रहना है और साउथ अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3टी-20 सीरीज खेलना है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज को जीतकर एक नया इतिहास रचने का मौका होगा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
विराट श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के दौरान टीम में शामिल नहीं थे। विराट कोहली इस महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद विराट और अनुष्का अपना पहला नया साल साउथ अफ्रीका में ही मनाएंगे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) -
साउथ अफ्रीका टूरिज्म के लिहाज से दुनिया की सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है, ऐसे में केपटाउन पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी वहां जमकर आनंद उठा रहे हैं।(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितिका के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
भुवनेश्वर कुमार के साथ उमेश यादव, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा केपटाउन के रेस्त्रां में फूड एन्जॉय कर रहें हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
न्यू ईयर से पहले साउथ अफ्रीका में टीम के खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। भारत ने पहली बार 1992 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। इसके बाद से भारत साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और मौजूदा टीम में ऐसे 13 खिलाड़ी हैं जो यहां 2013-14 के अंतिम दौरे के दौरान खेल चुके हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
रोहित शर्मा संग मुरली विजय। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
