भारतीय बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों ने ही इस खेल में अपने नाम का डंका बजाकर रखा है। वहीं टेनिस में सानिया मिर्जा ने झंडा गाड़ा है। ये तीनों ही महिला खिलाड़ी जितनी खेल में होशियार हैं उतनी ही पर्सनेलिटी में भी ग्लैमरस हैं। लेकिन एक और भारतीय खिलाड़ी है जो देश के लिए गोल्ड, ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई और वह भी इन तीनों से कम नहीं है। यहां हम बात कर रहे हैं टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा के बारे में। मनिका ने कॉमनवेल्श गेम्स के दौरान गोल्ड मेडल जीते हैं उन्हें उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते। जिस तरह सिंधु बैडमिंटन में अपना जौहर दिखाती हैं ठीक उसी तरह मोनिका बत्रा टेबल टेनिस में। मनिका बत्रा ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में सम्पन्न हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में एकल और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। मनिका बत्रा की एक समानता जहां पीवी सिंधु से मिलती है तो दूसरी समानता उनकी साइना नेहवाल से मिलती है। (All Photos- Instagram) -
एक ही देश की अलग-अलग खेलों की खिलाड़ी मोनिका बत्रा और पीवी सिंधु दोनों में खास समानता रखती हैं। दरअसल, मनिका भी पीवी सिंधु की तरह लंबी हैं। दिलचस्प ये है कि दोनों की हाइट सेम है। पीवी सिंधु की हाइट 5.11 हैं उतनी ही मोनिका बत्रा भी लंबी हैं।
मनिका बत्रा की दूसरी समानता साइना नेहवाल से मिलती है। जिस तरह साइना अपने पेरेंट्स की तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर करती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने पेरेंट्स को साथ ले जाने की जिद करती हैं। ठीक उसी तरह मनिका बत्रा भी अपनी मां के साथ अक्सर घूमती हैं। वह खेलों में भी मां को अपने साथ लेकर जाती हैं। इंस्टाग्राम पर मनिका बत्रा की उनकी मां के साथ ढेरों तस्वीरें दे सकते हैं। मोनिका की मां भी उनके जैसे लंबी हैं। -
बात अगर फिटनेस और खूबसूरती की करें तो मनिका उसमें भी किसी से कम नहीं हैं। वह अच्छी हाइट रखने के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी हैं। वह बेहद स्टायलिश हैं।
-
मनिका बत्रा का जन्म दिल्ली में 15 जून 1995 को हुआ था। फिलहाल वह 23 साल की हैं।
-
उन्होंने भी सिंधु की तरह कम उम्र में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं। वह कई राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में देश का नाम ऊंचा कर चुकी हैं। मनिका अपने तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।
-
22 वर्षीय मानिका ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार ओलम्पिक पदक विजेता सिंगापुर की फेंग तिआनवेई और सिंगापुर की नंबर-2 मेंगयू यू को मात दी थी।
-
बता दें कि यह वही मनिका बत्रा हैं जिसे पीएम मोदी ने फिटनेस चैलेंज दिया था ।उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था "मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना है क्योंकि खेल काफी तेज है और शीर्ष खिलाड़ियों को हराने के लिए अच्छी फिटनेस का होना बहुत जरुरी है। मुझे लगता है कि अभी और फिट होने तथा अपने खेल में तेजी आवश्यकता है।
