-
एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी फेम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जहां कई जाने-माने लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो वहीं दूसरी ओर तमाम नामचीन चेहरे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इनमें एक नाम है सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का। सुशांत की मौत के बाद रिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देख लोग अनाप-शनाप बातें लिख रहे हैं। बता दें ये वही रिया है जिन्होंने कभी विराट कोहली को लेकर अपनी दीवागनी जाहिर की थी। उन्होंने कोहली को हॉट क्रिकेटर बोला था। भले ही रिया अभिनय के क्षेत्र से जुडी हों लेकिन उन्हें क्रिकेट भी बेहद पसंद है।
एक बार रिया से पूछा गया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में कौन-सा खिलाड़ी सबसे हॉट लगता है तो इस एक्ट्रेस ने विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा कि ‘वह जब भी सेंचुरी जड़ते हैं। वह और भी ज्यादा हॉट होते जाते हैं।’यह बात साल 2017 की है जब विराट कोहली की अनुष्का से शादी नहीं हुई थी। हालांकि कोहली ने रिया के कॉम्प्लिमेंट पर अपना कोई रियक्शन नहीं दिया था। क्योंकि साल दिसंबर में वे अनुष्का से शादी करने की तैयारी में जुटे थे। कभी रिया को स्टार बल्लेबाज हॉट लगते थे लेकिन इन दिनों उनकी रोमांटिक तस्वीरें 71 साल के महेश भट्ट के साथ वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर कई लोग लिख रहे हैं, ''मै क्या करूँ राम मुझे बुडढा मिल गया।'' कई लोग महेश भट्ट की तस्वीरों पर लिख रहे हैं ,''थोरी तो सरम कर लो बेटी की उम्र की लङकी है Face with symbols over mouth एक पैर कब्र में है जिसका बाप ऐसा है तो बेटी कैसी होगी। 18 जून को गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस ने लंबे समय तक पूछताछ की। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें 2 साल पुरानी हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग महेश भट्ट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। -
तस्वीरों में महेश भट्ट, रिया कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रहे थे। तस्वीरों को खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2018 में शेयर किया था और महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। सर ये आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया.. आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'
-
हाल ही में रिया, सुशांत सिंह के परिवार से मिली थीं।
-
मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के बाद रिया से पूछताछ कर रही है। रिया ने बताया कि दोनों काफी वक्त तक साथ रहे थे। 2020 के अंत में शादी करने वाले थे। साथ में प्रॉपर्टी भी खरीदने वाले थे, जैसा कि एक ब्रोकर के हवाले से खबरें भी आयी थीं।
रिया, सुशांत के साथ कार्टर रोड पर स्थित फ्लैट में रहती थीं। इस फ्लैट को सुशांत ने अपने एक दोस्त के साथ किराये पर लिया था। सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया फ्लैट छोड़कर चली गयी थीं। पुलिस ने ब्रेकअप के बारे में पूछा। तब रिया ने कुछ मैसेज भी दिखाए। सुशांत ने सुसाइड से पहले शनिवार को आख़िरी कॉल रिया को किया था।
