भारतीय टीम के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के अलावा भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भी इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं। सुनील पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लव रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे थे। बता दें कि सुनील मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम से शादी करने जा रहे हैं। हाल ही उनकी रिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरु एफसी की ओर से खेल रहे 33 साल के छेत्री रविवार को बेंगलुरु में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे और 20 नवंबर को उन्होंने सोनम के साथ इंगेजमेंट की। 21 नवंबर को सुनील ने गुरुग्राम के एक होटल में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। सुनील और सोनम का विवाह कोलकाता में 4 दिसंबर को होगा। वहीं रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। सुनील की होने वाली वाइफ सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजएशम की डिग्री हासिल की है। वह कोलकाता के सेल्ट लेक एरिया में 2 होटल चलाती हैं। आपको बता दें कि सुनील छेत्री तो फुटबॉल टीम के कप्तान हैं ही तो उनकी मंगेतर सोनम का परिवार भी इस खेल से जुड़ा है। क्योंकि सोनम के पिता मोहन महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं।
