-
भारत में स्पोर्ट्स के नाम पर ज्यादातर लोगों को क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल ही पसंद है। वह सिर्फ इन्हीं खेलों के बारे में जानते और समझते हैं। वहीं बात अगर गोल्फ की करें तो बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें इस खेल की समझ है। चलिए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे गोल्फ प्लेयर के बारे में जो इन दिनों भारत का नाम गोल्फ की दुनिया में रोशन करने में लगी हुई हैं। इस खिलाड़ी का नाम है शर्मिला निकोलेट है, जो गोल्फ की दुनिया का उभरता हुआ नाम है। वह भारत के लिए कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं। वह इन दिनों हीरो वुमेन्स इंडियन ओपन की तैयारी में जुटी हुई हैं। चलिए आपको बताते हैं इस प्रोफेशनल गोल्फर से जुड़ी कुछ खास बातें।
-
शर्मिला बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वो गोल्फ में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
-
शर्मिला का जन्म बेंगलुरु में हुआ। इनकी मां का नाम सुरेखा है वह भारतीय हैं। जबकि पिता फ्रेंच हैं उनका नाम मार्क निकोलेट है।
-
शर्मिला ने अपनी स्कूलिंग बिशहप कॉटन गर्ल्स स्कूल और बेंगलुरु इंटरनेशनल स्कूल से की। शर्मिला ने 11 साल की उम्र से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। 18 साल की होने के बाद शर्मिला ने गोल्फ को अपना प्रोफेशन बना लिया।
-
शर्मिला गोल्फ के अलावा स्विमिंग में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। वह नेशनल सब-जूनियर स्विमिंग चैंपियन रही हैं।
-
शर्मिला सबसे कम उम्र की महिला गोल्फर हैं जिन्होंने 2007-2008 का ऑल इंडिया लेडीज अमेट्योर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वह 11 प्रोफेशनल टाइटल को अपने नाम कर चुकी हैं।
-
वह सबसे कम उम्र की लेडी गोल्फ प्लेयर भी हैं, जिसने लेडीज यूरोप टूर के लिए क्वालिफाई किया।
-
शर्मिला फिटनेस फ्रीक हैं। वह काफी समय जिम में बिताती हैं।
-
शर्मिला को कार बेहद पसंद हैं।
-
शर्मिला गोल्फ प्लेयर होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। वह कई रैंप शो कर चुकी हैं। (All Photos Source: Instagram)
