-
Pulwama Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमलों से देश भर में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। हमले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट जैसे तमाम राज्यों के जवान शहीद हुए हैं। 40 जवानों की कुर्बानी से आक्रोशित लोग कहीं पाकिस्तान का झंडा जलाकर तो कहीं 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' की नारेबाजी कर विरोध कर रहे हैं और पीएम से बदले की गुहार लगा रहे हैं। इस हमले की देश के पीएम मोदी के अलावा व्लादिमीर पुतिन जैसे तमाम विदेशी नेताओं ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है। लेकिन वहीं दूसरी ओर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हमले के एक दिन बाद ही अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर सानिया के पति शोएब मलिक को फैंस आतंकी बता रहे हैं और सानिया को आतंकिस्तान की बहू बयाया जा रहा है। फैंस ये तस्वीरें देख सानिया के ससुराल और मायके वालों के लिए भी भद्दे कमेंट कर रहे हैं। (all pics- Sania mirza instagram)
-
बता दें कि सानिया मिर्जा ने ये सुसज्जित तस्वीरें उस वक्त शेयर की हैं जब देश भर के लोग जवानों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और पाकिस्तान को कोस रहे हैं।
-
तस्वीरों में भले ही सानिया गॉर्जियस दिख रही हों लेकिन हमले के एक बाद दिन ऐसी पोस्ट करने से फैंस उन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस तस्वीरों को देख न सिर्फ उनकी भत्सर्ना कर रहे हैं बल्कि उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को भी आतंकी बता रहे हैं। जवानों के सम्मान में कुछ भी न कहे जाने को लेकर भी लोग उनके लिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
बीते साल 30 अक्टूबर को सानिया मिर्जा एक बेटे की मां बनी हैं तब भी वह काफी ट्रोल हुई थीं। -
सानिया मिर्जा ने 2010 में शोएब मलिक से निकाह किया था। इसके बाद वह तमाम दफा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।