-
भारत पाकिस्तान के रिश्ते एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। सीमा पर हो रहे गोलाबारी और कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ किए गए अमानवीय बर्ताव को लेकर भी दोनों देशों में इस समय तल्खी का माहौल है। इन सब घटनाक्रमों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तान में पति शोएब मलिक संग छुट्टियां एन्जॉय करती दिख रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सानिया की पाकिस्तान से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल हो रही हैं। (सभी पिक्चर्स- ट्विटर)
-
सानिया मिर्जा हाल ही में अपने पति शोएब मलिक के देश पाकिस्तान पहुंची हैं। शोएब मलिक जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड रवाना होने वाले हैं। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उनके साथी मोहम्मद हफीज ने उन्हें डिनर के लिए अपने घर में आमंत्रित किया। इस डिनर डेट पर सानिया ने मोहम्मद हफीज के परिवार के साथ काफी समय साथ में बिताया।
शोएब और सानिया के साथ पिक्चर खुद मोहम्मद हाफिज और उनकी पत्नी नाजिया हाफिज ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की। इस मौके पर सानिया मोहम्मद हाफिज की बेटी संग भी नजर आईं। इसके अलावा सानिया ने कुछ समय पाकिस्तान के फेमस एक्टर्स के साथ भी बिताया। -
सानिया ने घुटने की चोट के चलते जल्द शुरू होने जा रहे ऑस्ट्रेलिया ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।
-
सानिया मिर्जा और शोएब मालिक हाल ही में दुबई एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
-
सानिया मिर्जा ने ये तस्वीर खुद अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की।