-
MS Dhoni Wife Sakshi Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी घूमने का काफी शौक रखती हैं। इन दिनों वह अपनी बेटी जीवा के साथ दुबई में हैं। यहां वह मशहूर फेम पार्क देखने भी पहुंची। फेम पार्क में जानवरों के साथ साक्षी और जीवा ने काफी एंजॉय किया। साक्षी धोनी ने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
-
साक्षी धोनी इस फोटो में जीराफ को पत्तियां खिलाती दिख रही हैं।
-
साक्षी ने भालू को भी खाना खिलाया।
-
साक्षी पार्क में शेर के बच्चे के साथ खेलती भी नजर आईं।
-
साक्षी ने अपने हाथों नन्हें शावक को दूध पिलाया। उनके साथ जीवा भी पार्क में मस्ती करती दिखीं।
-
भूखे मगरमच्छ को खाना खिलाती साक्ष धोनी।
-
साक्षी धोनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि फेम पार्क में जानवरों का काफी अच्छे से ध्यान रखा जाता है।
-
साक्षी धोनी ने फेम पार्क की पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए जमकर सराहा भी।
