Sachin Tendulakar: भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के अलावा कारों के भी काफी शौकीन हैं। आज हम आपको मास्टर ब्लास्टर के कार कलेक्शन के बारे में आपको बता रहे हैं। सचिन की कार जर्नी मारुति 800 से शुरू हुई थी और उनका इस कार से एक इमोशनल अटैचमेंट भी रहा। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। कई गाड़ियों को क्रिकेट के भगवान सेल भी कर चुके हैं। आइए बताते हैं कौन-कौन सी ब्रांड की कारें रखतें हैं सचिन और कब करते इनका इस्तेमाल। BMW i8: सचिन के कार कलेक्शन सबसे हाइलाइट कार BMW i8 है। यह कार BMW का फ्लैगशिप मॉडल है और 357 hp पावर और 520 nm टॉर्क जनरेट करती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। BMW i8 की भारत में मौजूदा एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 2.62 करोड़ रुपये है। BMW 7-Series 750Li M Sport: BMW i8 के अलावा सचिन के पास BMW 7-series भी है। ये कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। बता दें कि, इस कार को कंपनी ने 2016 ऑटो एक्सपो में लांच किया था। इस लग्जरी सेडान में 4.4 लीटर इंजन है, जो 450 hp की मैक्सिमम पावर और 650 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 250 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। BMW X5, BMW 5-series: मास्टर ब्लास्टर के पास BMW X5, BMW 5-series भी है। तेंदुलकर को BMW की कारों से खासा लगाव रहा है। -
fiat Palio S10: सचिन के पास मारुती ब्रांड की शानदार fiat Palio S10 भी है। यह कार बाजार में सबसे कम कीमत वाले वाहनों में से एक है। गदाम के हिसाब से यह शक्तिशाली हैचबैक है। कार की कीमत 10 लाख रुपय है।
Nissan GT-R: सचिन के कार कलेक्शन में लाल Ferrari 360 Modena को एक अन्य स्पोर्ट्सकार Nissan GT-R ने रिप्लेस किया था। यह कार गॉडजिला के नाम से भी जानी जाती है। इस कार का इंजन 550 bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। Nissan GT-R केवल 2.9 सेकेंड्स में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इस स्पोर्ट्स कार की भारत में मौजूदा कीमत 2.12 करोड़ रुपये है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पहली कार मारुति 800 को नहीं गैराज से नहीं हटाया। सचिन इसे पहले प्यार के तौर पर अपने पास रखे हुए हैं।