-
क्रिकेट रोमांच से भरा हुआ खेल होता है। दुनियाभर में इस खेल को सबसे ज्यादा पसंद भी किया जाता है। वहीं टी20 क्रिकेट इन दिनों काफी पसंद किया जाने लगा है। इस फॉर्मेट की शुरूआत साल 2005 में हुई थी। धीरे धीरे इस फॉर्मेट की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। आज के समय में इस खेल की अलग ही दिवानगी है। ऐसे में इस खेल में खिलाड़ी कम गेंदों में अधिक रन बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। तो आईए नज़र डालें उन क्रिकेटर्स पर जिन्होंने टी20 में लगाए हैं सबसे अधिक छक्के।
मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल उन बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गुप्टिल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 98 पारियों खेलते हुए 147 छक्के लगाए हैं। (Image: Martin Guptil Instagram) रोहित शर्मा- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अब तक 103 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला है और उन्होंने 133 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। (Image: Indian Express Archieve) क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्हें टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। गेल ने 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 119 छक्के लगाए हैं। (Image: Indian Express Archieve) इयोन मोर्गन- इयोन मोर्गन भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इंग्लैंड टीम के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने 99 पारियों मे बल्लेबाजी करते हुए 114 छक्के जड़े हैं। (Image: Indian Express archieve) एरोन फिंच- एरोन फिंच की गिनती भी आक्रामक बल्लेबाजों की लिस्ट में की जाती है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में वो पांचवें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच 76 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 107 छक्के अपने नाम किए हैं। (Image: Aaron Finch Instagram)
