-
भारतीय क्रिकेटर्स का कमाल पिच पर तो खूब नजर आता है लेकिन अगर बात इनकी पढ़ाई को लेकर की जाए तो कई दिग्गज इसमें पिछड़ गए हैं। टीचर्स डे पर हम बता रहे हैं कि आपके फेवरेट क्रिकेट सितारे कहां तक पढ़ पाए।
-
God of cricket के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने महज 14 साल की कम उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था, इसलिए उन्हें ज्यादा पढ़ाई का मौका नहीं मिला। सचिन ने बड़ी मुश्किल से 12वीं तक पढ़ाई की।
वहीं कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से 12वीं की पढ़ाई की, उसके बाद उन्होंने बीकॉम में एडमिशन भी लिया हालांकि उनका बीकॉम पूरा नहीं हो पाया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी पढ़ाई का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया उन्होंने भी 12वीं तक ही पढाई की। अपने बल्ले से चौके-छक्कों की बौछार करने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पढ़ाई की जंग में भले ही युवी पीछे रह गए हों लेकिन उन्होंने कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जंग जीती और आज वे कैंसर पीड़ितों को भी इस बीमारी से उबारने का काम कर रहे हैं। -
भारतीय टीम क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी महज 10वीं क्लास तक पढ़ाई की।
सुरेश रैना हाईस्कूल पूरा करने के बाद क्रिकेट खेलने में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें आगे की पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। लिहाजा उनके पास भी बस मैट्रिक की डिग्री है। -
इशांत शर्मा भी टीम इंडिया में अक्रामक खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। वे 10वीं में 60% अंक लेकर आए और इसके बाद उनका रुझान पढ़ाई से हटकर क्रिकेट की ओर जाने लगा। लिहाजा उन्होंने भी महज हाईस्कूल की डिग्री ली और क्रिकेट पर फोकस करना शुरू कर दिया। टीम इंडिया में चौके-छक्के की बौछार करने वाले शिखर धवन भी 10वीं तक पढ़ पाए। इसके बाद क्रिकेट में व्यस्त हो गए कि उन्हें आगे की पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। हरियाणा के स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग बाकी दूसरे क्रिकेटर्स से ज्यादा पढ़े लिखे हैं। उन्होंनें जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। जहीर खान श्रीरामपुर में हाईस्कूल की पढाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन क्रिकेट के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले भी पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने Mechanical Engineering में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वे क्रिकेट पिच पर भी काफी अच्छे रहे। -
भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने MBA किया हुआ है।
भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने स्कूलिंग अपनी दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदु कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली।