रणवीर सिंह भले ही फिल्म जगत से ताल्लुक रखते हों लेकिन वह जितने चर्चित ग्लैमर इंडस्ट्री में हैं उतने ही वह आजकल खेल जगत की सुर्खियों में भी शुमार रहते हैं। इन दिनों रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। 2020 में रिलीज होने वाली 83 फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। हालांकि फिल्म के लीड अभिनेता रणवीर 83 के प्रमोशन में करने जुट गए हैं। हाल ही में रणवीर एक इंडिया टुडे के कार्यक्रम 'सलाम क्रिकेट' में पहुंचे, जहां पर उन्होंने न सिर्फ अपनी आने वाली फिल्म 83 का प्रमोशन किया बल्कि यहां आई हुईं खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से मुलाकात भी की। इस बात की जानकारी खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है। कार्यक्रम में रणवीर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉर्न और वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से भी मिले। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। खिलाड़ियों के कार्यक्रम में रणवीर डैशिंग अंदाज में पहुंचे। वह काफी कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। देखिए क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मनोरजंन के सुपरस्टार की तस्वीरें। (All Pics- Ranveer Singh Instagram) -
'सलाम क्रिकेट' कार्यक्रम में रणवीर ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और ढेर सारी तस्वीरें क्लिक कीं। रणवीर ने इस इवेंट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'गॉड ऑफ किक्रेट।' साथ ही उन्होंने फिल्म 83 को हैशटैग किया।
-
सचिन से मिलकर रणवीर काफी खुश हैं। दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे ढेरों बातें भी कीं।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विवियन रिचर्ड्स के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। रिचर्ड्स संग तस्वीर शेयर रणवीर उन्हें 'बेमिसाल' बताया। -
भज्जी के साथ रणवीर दोस्ताना अंदाज में नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब पोज दिए।
-
शेन वॉर्न के साथ तस्वीर शेयर रणवीर लिखा, स्पिन किंग।
इससे पहले रणवीर सिंह की कपिल देव के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। उन्होंने फिल्म में खेलते के लिए कपिल से ट्रेनिंग ली है। कबीर खान की फिल्म 83 मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें लीड भूमिका में रणवीर होंगे लेकिन उनके अलावा आर बद्री, हार्डी संधु, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एम्मी विर्क और साहिल खट्टर नजर आएंगे। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। -
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर के साथ रणवीर सिंह। यह तस्वीर पुरानी है लेकिन यह भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही।