-
श्रीकृष्ण के पुनः प्रसारण से सीरियल के कलाकार अपने अभिनय के जरिए फिर सुर्खियों में आए हैं। श्रीकृष्ण में बलराम की एंट्री ज्यादा लंबे समय के लिए नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। यहां हम आपको रामानंद सागर के श्रीकृष्णा सीरियल में बलराम की भूमिका निभाने वाले आर्टिस्ट के बारे में एक रोचक बात बता रहे हैं। बता दें कि इस शो में श्रीकृष्ण के बड़े भाई का किरदार दीपक देऊलकर ने निभाया था। इनके बारे में क्या आप जानते हैं अभिनय से पहले इनका क्रिकेट से भी नाता रहा है। चलिए जानते हैं क्रिकेट से अभिनय में कैसे हुई दीपक देऊलकर की एंट्री।
-
'श्रीकृष्णा' में बलराम का रोल निभाने वाले दीपक ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। इस शो को करने से पहले दीपक क्रिकेट में दिलचस्पी लेते थे।
-
अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह एक अच्छे क्रिकेट प्लेयर हुए करते थे। कॉलेजी के दिनों वह मुंबई अंडर 19 के लिए खेलते थे। लेकिन एक हादसे के चलते उन्हें अपने पसंदीदा खेल को अलविदा कहना पड़ा था।
-
दरअसल, एक मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर राजू कुलकर्णी की तेज रफ्तार गेंद का सामना कर रहे थे। इसी दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई जिसके चलते लंबे समय तक वे मैदान से बाहर रहे।
-
दरअसल, एक मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर राजू कुलकर्णी की तेज रफ्तार गेंद का सामना कर रहे थे। इसी दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई जिसके चलते लंबे समय तक वे मैदान से बाहर रहे। चोट के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी। बाद में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
बाद में पढ़ाई पूरी कर उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। उन्होंने ईटीवी मराठी के शो Lek Ladki Ya Gharchi में महादेव का किरदार निभाया था। इसके बाद दीपक को 1993 में रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा में बलराम का रोल ऑफर हुआ। इस रोल ने दीपक को घर घर में पहचान दिलाई। -
दीपक के नाम कई हिट मराठी फिल्में भी की हैं।