-
Cricketer’s Sisters: किसी भी शख्स की सफलता में माता-पिता और उसके गुरु का बहुत बड़ा हाथ होता है। इनके साथ ही भाई-बहन के सपोर्ट के बिना आगे बढ़ना मुश्किल होता है। बात क्रिकेटर्स की करें तो बहुत से बड़े नाम ऐसे हैं जो साफ कबूलते हैं कि उनकी बहन ना होतीं तो वो शायद कभी क्रिकेटर नहीं बन पाते:
-
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के पिता कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। लेकिन धोनी की बड़ी बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और उनके सपनों को हकीकत में बदलने का कम करती रहीं। धोनी बता चुके हैं कि अगर उनकी बहन ना होतीं तो वह शायद ही क्रिकेटर बन पाते। (Source: Dhoni Fan Page fb)
-
Virat Kohli: विराट कोहली ने 18 साल की छोटी उम्र में ही अपने पिता को को दिया था। पिता के निधन के बाद विराट की बड़ी बहन भावना कोहली ने घर की जिम्मेदारी संभाली। भावना ने विराट को क्रिकेटर बनाने के लिए वो सब कुछ किया जिसकी जरूरत उन्हें थी। विराट अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी बहन और मां को देते हैं। (Source: Virat Kohli fc)
-
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बहन का नाम सविता है। सविता ही वो शख्स हैं जिन्होंने सचिन को कश्मीरी बल्ला गिफ्ट किया था। सविता ने सचिन को हमेशा एक अच्छा क्रिकेटर बनने की सलाह दी। सचिन के हर मैच के दौरान सविता व्रत रखा करती थीं कि उनका भाई शतक मार सके। (Source: Indian Express)
-
Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने भी कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन के बाद उनकी बहन साक्षी ने उन्हें क्रिकेटर बनाने में बहुत योगदान दिया। पंत हमेशा अपनी बहन को उनके करियर का सबसे जरूरी हिस्सा बताते हैं। (Source: Sakshi Pant fb)
-
Harbhajan Singh: साल 2000 में पिता के निधन के बाद हरभजन सिंह ट्रक ड्राइवर की नौकरी के लिए कनाडा जाने वाले थे। लेकिन ये उनकी बहनें ही थीं जिन्होंने उन्हें रोका और क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया। (Source:Harbhajan Singh Insta)
-
Ravindra Jadeja: रविंद्र जडेजा के सिर से भी उनके पिता का साया बहुत जल्द उठ गया था। उनकी दो बड़ी बहनों ने उन्हें क्रिकेटर बनाया। रविंद्र जडेजा हमेशा अपनी बहनों का ऋणी होने की बात भी कबूल कर चुके हैं। (Source: Ravindra Jadeja fb)
