-
रियो ओलंपिक में पीवी सिंधू ने भारत के लिए बैमिंटन में पहला सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद से सिंधू की लोकप्रियता नए शिखर पर पहुंच गई है। उन्हें एंडॉर्स करने के लिए कंपनियों में होड़ मची हुई है। अब फैशन मैग्जींस उन्हें अपने कवर पेज पर जगह दे रही हैं। हाल ही में वे ग्रेजिया के नवंबर अंक के कवर पर नजर आई। इसमें सिंधू अपने खेल से अलग नजर आईं। इन तस्वीरों में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। सिंधू दूसरी बार किसी मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई हैं। इससे पहले वे जेएफडब्ल्यू के कवर पर दिखी थीं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वे फैशन मॉडल को भी टक्कर दे सकती हैं। ग्रेजिया मैगजीन ने सिंधू को 'गर्ल ऑफ द ईयर' बताया है।
-
मैगजीन को पीवी सिंधू ने बताया कि यदि आपको कुछ हासिल करना है तो आपको जीवन में कुछ खोना होगा। वे अपनी सफलता के लिए कोच पुलेला गोपीचंद को धन्यवाद देती हैं। (Photo Source: Twitter)
-
पीवी सिंधू ने तीन साल के लिए 50 करोड़ रुपये का करार किया है। इतना बड़ा करार करने वाली वे देश की इकलौती गैर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी बेसलाइन से करार किया है। बताया जाता है कि 16 कंपनियां सिंधू को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। (Photo Source: Twitter)
-
रियो ओलंपिक्स में पीवी सिंधू और कैरोलिना मारिन के बीच खेला गया महिला एकल का बैडमिंटन फाइनल मैच इस साल भारत में सर्वाधिक देखे गए मैच में से एक है। इस मैच को पांच टीवी चैनलों पर हर मिनट 17.3 मिलियन यानि के एक करोड़ 73 लाख लोगों ने देखा था। (Photo Source: Twitter)
-
ग्रेजिया मैगजीन के कवर पर पीवी सिंधू। (Photo Source: Twitter)
-
रियो ओलंपिक के लिए पीवी सिंधू तीन महीने तक अपने मोबाइल फोन से दूर रहीं। उनके कोच पुलेला गोपीचंद बताया था कि रियो के लिए सिंधू ने मोबाइल को छोड़ा। साथ ही वह आइसक्रीम भी नहीं खाती थीं। (Photo Source: Twitter)
-
सिंधू दूसरी बार किसी मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई हैं। इससे पहले वे जेएफडब्ल्यू के कवर पर दिखी थीं। (Photo Source: Twitter)
-
सिंधू का जन्म हैदराबाद में हआ। उनके माता-पिता दोनों वॉलीबॉल के खिलाड़ी थे इसलिए एथलेटिसिज्म उनके जीन में ही था। उनका पूरा पुसरला वेकंट सिंधू है। (Photo Source: Twitter)
-
गोपीचंद से ट्रेनिंग लेने को सिंधू 56 किलोमीटर का सफर तय करती थी। उन्हें जानने वालों का कहना है कि सिंधू कभी अभ्यास के लिए लेट नहीं हुई। (Photo Source: Twitter)