-
पाकिस्तान की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास इन दिनों काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। दुनिया भर में जैनब अब्बास को पहचाना जाने लगा है। अपने अनोखे अंदाज और क्रिकेट को फॉलो करने के जुनून की वजह से जैनब अब्बास को दुनिया भर में काफी प्रसिद्धी हासिल हो चुकी है। माना जाता रहा है कि क्रिकेट सिर्फ मर्द ही खेल और समझ सकते हैं। लेकिन जैनब अब्बास ने इस ओर सारे भ्रम को तोड़ डाला है। इसलिए हर कोई जैनब अब्बास के हुनर की तारीफें कर रहा है। इतना ही नहीं उनकी काबिलियत की तारीफ तो ICC ने भी की। ऐसे में ICC ने जैनब अब्बास को वर्ल्डकप में अपने होस्ट की लिस्ट में भी शुमार किया है। देखें जैनब अब्बास की स्टाइलिश तस्वीरें। (सभी तस्वीरें जैनब अब्बास के इंस्टा अकाउंट से ली गई हैं)
जैनब अब्बास के पिता भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। बताते चलें इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही थी कि जैनब अब्बास पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास की बेटी हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक ऐसा नहीं है। जैनब अब्बास के पिता हैं नासिर अब्बास, नासिर भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। -
जैनब अब्बास की मां एक राजनेता हैं। अंदलीब अब्बास तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की नेता हैं।
-
जैनब अब्बास ने अपने पिता को क्रिकेट खेलते हुए शुरू से देखा है, ऐसे में उन्हें भी क्रिकेट का बुखार हो गया और वह इस फील्ड में इंट्रस्ट दिखाने लगीं।
-
जैनब अब्बास के मुताबिक क्रिकेट में उनके गुरू उनके पिता ही हैं।
-
जैनब अब्बास के मुताबिक जब उनका एक्जाम होता था तब भी वह मैच देखना नहीं छोड़ती थीं।
जैनब अब्बास के मुताबिक वह दुनिया न्यूज़ में शौकिया तौर पर ऑडिशन देने पहुंची थीं। इसके बाद वहां उन्हें सफलता हासिल हुई और वह इस फील्ड में आ गईं। -
जैनब के हाथ में इस वक्त काफी काम है।
-
लेकिन उनके मुताबिक वह अभी वही करना चाहती हैं जो कर रही हैं।