-
Indian Cricket Team Captain and Anushka Sharma Husband Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपनी धुंआधार बल्लेबाजी और फैशन स्टेट्स के लिए जाने जाते हैं। जितनी तेज रफ्तार से उनका बल्ला घुमता है, उतनी ही रफ्तार से वह सबसे तेज रन भी बनाने वाले बन चुके हैं। क्रिकेट मैदान में एंग्रीमैन नजर आने वाले विराट कम रोमांटिक नहीं हैं। विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की एक फिल्म का गाना अधिकतर ही गुनगुनाते हैं, लेकिन एक बार उन्होंने अनुष्का की फिल्म का गाना, किसी और के लिए गाया था, वह भी घुटने पर बैठकर। आइए जानते हैं वह खास शख्स था कौन?
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दिन इन दिनों छोटी सी बेटी की किलकारियों के बीच गुजर रहे हैं।
-
विराटा कोहली ने द कपिल शर्मा शो में बताया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड बहुत स्लो बनी थी, लेकिन बाद में बहुत तेजी से वह गलफ्रेंड बना लेते थे।
-
कोहली ने बताया था कि वह जब छोटे थे तो शादियों में जाते थे तो उन्हें हमेशा एक ही सिलवर कलर का कोट पहना दिया जाता था।
-
विराट बताते हैं कि जब वह किसी की शादियों में जाते थे तो नौकरों और काम करने वालों के साथ डांस करने लगते थे।, लेकिन एक दिन उन्हें यह समझ आया कि अगर वह खुद के चेंज नहीं करेंगे तो वह ऐसे ही नाचते रहेंगे।
-
विराट ने बताया कि जब वह टीनएज हुए तो उन्होंने खुद अपने कपड़े सलेक्ट करने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे वह फैशनेबल बन गए थे।
-
इस शो में विराट ने बताया था कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के लिए नहीं, एक खास शख्स के लिए तुझमे रब दिखता है गाना गया था। उनके साथ हरभजन सिंह और यवुराज सिंह भी गाना गा रहे थे।
-
विराट ने बताया था कि मुंबई में विश्व कप जितने का जश्न मनाने के लिए होटल में गए थे। बड़ा हाल बुक था। वहां गाना बज रहा था, तभी उनके मन में ये ख्याल आया कि वह अपने खास शख्स के लिए गाना गएं।
-
विराट ने बताया था कि ये खास शख्स कोई और नहीं सचिन तेंदुलकर थे और घुटने के बल पर बैठकर वह पूरा गाना सचिन के लिए गाए थे।
-
विराट ने बताया था कि सचिन उनके लिए रब की तरह हैं और इसी कारण उन्होंने ये गाना गया था। (All Photo: PTI and Indian Express)
