-
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। वे टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी-20 के अलावा IPL में भी खेलते हैं। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं। टीम इंडिया में रोहित शर्मा ही एक ऐसा नाम है जिसने वनडे इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई है। 30 अप्रैल को हिटमैन का 33वां जन्मदिन है। रोहित की बल्लेबाजी के बारे में तो आप बखूबी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह हिटमैन रोमांस के खेल में भी कुछ कम नहीं है। जी हां, अगर आप उनकी इन तस्वीरों पर गौर करेंगे तो शाहरुख के बाद उन्हें किंग ऑफ रोमांस मान सकते हैं। उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। (All Photos- Instagram)
-
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अक्सर अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। हर तस्वीर में वह काफी रोमांटिक दिखते हैं।
-
रोहित ने रितिका को शादी के लिए प्रपोज भी फिल्मी स्टाइल में किया था।
-
रोहित अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल के दिन रितिका को लेकर मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में गए थे।
-
इसी क्लब में कुछ देर टाइम स्पेंड करने के बाद रोहित ने रितिका के साथ वो सरप्राइज दिया जिसका शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
-
बता दें कि इसी दौरान ही रोहित ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर को शादी के लिए प्रपोज किया था। रोहित ने क्लब में ही रितिका को इंगेजमेंट रिंग पहना दी।
ये पल रितिका के लिए काफी सप्राइजिंग था। रिंग देते हुए उन्होंने रितिका से कहा Will you marry me? रितिका की हां मिलते ही दिसंबर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। -
फोर्ब्स इंडिया 2015 के भारत के 100 शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को 8वां स्थान मिला। रोहित शर्मा शुरुआत के दिनों में अपने बल्लेबाजी के दौरान जल्दी आउट हो जाते थे इस दौरान उन्हें ट्रोलर्स और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जल्दी आउट हो जाने के कारण मैगी मैन कहने लगे थे।
-
रोहित की एक बेटी है समायरा।
