-
क्रिकेट विश्वकप 2019 में भारत का सफर समाप्त हो गया है। जिस तरह से छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल्स में हारी उसकी उम्मीद किसी को ना थी। टीम की इस तरह से हार पर फैंस को झटका तो लगा ही टीम के खिलाड़ियों पर भी इसका असर देखने को मिला। 11 फरवरी को ICC द्वारा अरेंज किये हुए होटल को छोड़ते वक्त भी क्रिकेटर्स के चेहरे मुरझाए हुए दिख रहे थे। दरअसल इस अप्रत्याशित हार के बारे में किसी ने नहीं सोचा था इसीलिए शायद वतन वापसी के लिए टिकट्स भी बुक नहीं थे। इस कारण अब टीम को मैनचेस्टर में ही दूसरे होटल में रुकना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 जुलाई को टीम इंडिया की वापसी का टिकट हो पाया है। (All Photos: AP)
-
होटल रूम छोड़ते हुए विराक कोहली पत्नी अनुष्का के साथ कुछ यूं नजर आए। विराट कोहली के चेहरे से मायूसियत साफ झलक रही है।
-
रोहित शर्मा जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 शतक मार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। होटल छोड़ते वक्त वह भी काफी दुखी दिखे।
-
अपने सामान के साथ होटल से बाहर निकलते महेंद्र सिंह धोनी। धोनी का संभवत: ये आखिरी विश्व कप था।
-
होटल से बाहर निकलते मायूस मयंक अग्रवाल। मयंक एक्स्ट्रा के तौर पर टीम के साथ थे।
-
केदार जाधव के चेहरे से भी उदासी झलकती दिख रही है।
-
होटल से निकल कार में बैठते टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल। राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन पर आउट हो गए थे।
