-
एमएस धोनी और साक्षी सिंह की लव स्टोरी के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। अपनी निजी लाइफ में धोनी जितने शर्मीले मिजाज वाले इंसान हैं तो साक्षी मौज-मस्ती करने वाली कूल वाइफ हैं। इस बात का अंदाज साक्षी के इंस्टाग्राम पोस्ट से लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली साक्षी हर रोज कुछ न कुछ शेयर कर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों MS Dhoni & Sakshi Singh Rawat के नाम से चल रहे इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह काफी इन्नोसेंट दिख रही हैं। तस्वीरों में साक्षी ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और उनके हाथों में मेहंदी दिख रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उस दौर की हैं जब वह साक्षी सिंह से मिसेज धोनी बनी थीं। शादी के बाद भी साक्षी में ज्यादा कुछ नहीं बदला। वह पहले भी उतनी खूबसबूरत दिखती थीं जितनी कि अब हैं। इससे पहले साक्षी के कॉलेज डेज की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें वह दोस्तों संग चिल करते हुए नजर आई थीं। देखिए तस्वीरें। (All Pics- mahisakshiunited Instagram)
-
धोनी की फैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि यह तस्वीर तब की है जब साक्षी, धोनी संग शादी के बंधंन में बंधी थीं, जिसमें वह माही की आंटी के साथ बैठी हैं।
-
यह साक्षी के भाई अक्षय सिंह हैं। तस्वीर में साक्षी के हाथों में मेहंदी लगी दिख रही हैं।
-
2010 में शादी के बाद पति धोनी संग साक्षी।
-
यहां साक्षी किसी के साथ पोज दे रही हैं।
-
कुछ दिन पहले साक्षी की अपने दोस्तों संग भी तस्वीरें वायरल हुई थीं। कॉलेज डेज के दौरान साक्षी काफी मासूम दिखती थीं।
-
साक्षी को पार्टी करने का काफी शौक है।
-
अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ साक्षी।
