-
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैच को लेकर चर्चा में रहते हैं तो उनकी बेटी जीवा धोनी अपने शरारती अंदाज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भारत और वेस्टइंडीज सीरीज से दूर चल रहे कैप्टन कूल धोनी इन दिनों अपनी फैमिली और खास दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीरें बेटी जीवा के साथ खूब शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में महान खिलाड़ी नन्हीं जीवा संग अपने बचपन की यादें तरोताजा कर रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं कि धोनी, जीवा संग समुद्र किनारे रेत में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पहले धोनी रेत में एक छोटा सा गड्ढा खोदते हैं और फिर जीवा को उसमें खड़ा कर देते हैं। इसके बाद वह जीवा के पैरों को रेत में दबा देते हैं। फुरसत के इन हंसी पलों को धोनी बेटी जीवा संग पूरी तरह से जी रहे हैं। (All Pics- Sakshi Singh Dhoni Instagram)
-
धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'बचपन में जब भी कभी हमें रेत मिलती थी तो हम अक्सर यही करते थे''। अब अपने बचपन के शरारती अंदाज को धोनी बेटी जीवा संग जी रहे हैं।
-
रेत में पिता संग जीवा धोनी भी खूब मस्ती करते दिख रही हैं। जीवा के चेहरे की खुशी का अंदाजा आप उनके चेहरे की स्माइल देखकर लगा सकते हैं।
जीवा भी अपने नन्हें हाथों से पिता धोनी संग गड्ढा को खोदने और भरने की कोशिश करती दिख रही हैं। -
धोनी के फैंस भी इन तस्वीरों को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर बचपन की यादें ताजा कर रहे हैं।
-
पिता और बेटी के इस मस्ती भरे अंदाज को साक्षी धोनी ने कैमरे में शूट किया और फैंस संग साझा किया।
-
यहां कार में बैठे धोनी आंख मार रहे हैं और जीवा उनको कॉपी कर रही हैं।
-
पानी में भी जीवा संग धोनी ने खूब मस्ती की।
