-
महेंद्र सिंह धोनी के लिए देश के लोगों में दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। अपने पति माही से इतर साक्षी धोनी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम की बात करें तो सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर ही साक्षी को करीब 32 लाख लोग फॉलो करते हैं। साक्षी भी फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें औऱ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साक्षी की तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। हाल ही में साक्षी ने फ्लोरल साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। मिसेज माही की ये फोटोज वायरल हो रही हैं। (All Photos: Sakshi Dhoni Instagram)
-
पीच कलर की फ्लोरल साड़ी में साक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
-
साड़ी के साथ साक्षी ने अपने बालों को खोल रखा है। खुले बाल साक्षी के इस लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
-
साक्षी ने बेहद लाइट मेकअप के साथ एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ एक नथ पहनी है।
-
साक्षी की इन तस्वीरों पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्हें रियल ब्यूटी जैसे सैकड़ों कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे हैं।
-
बता दें कि साक्षी अभी हाल ही में पूरी फैमिली संग न्यू ईयर हॉलीडे पर थीं। हॉलीडे की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
-
साक्षी के इंस्टा अकाउंट को देख आसानी से कहा जा सकता है कि वह फन लविंग और घुमक्कड़ किस्म की हैं।
