-
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों वर्ल्ड कप 2019 में अपनी शानदार परफोर्मेंस दे रहे हैं। उन्हें चियर करने के लिए शुरुआती मैचों में साक्षी सिंह धोनी भी उनके साथ लंदन में थीं। उस दौरान सोशल मीडिया पर साक्षी सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की तस्वीरें माही को चियर करते खूब वायरल हुई थीं। इंटरनेट पर हमेशा एक्टिव रहने वाली साक्षी वैसे खुद ही काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन ही कभी अपने स्टाइलिश अंदाज तो कभी बेटी जीवा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर उनके और धोनी के नाम से भी इंटरनेट पर तमाम अनऑफीसियल पेज भी चल रहे हैं, जहां पर माही की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। mahisakshiunited नाम के इंस्टाग्राम पेज पर धोनी और साक्षी की शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें देख फैंस हैरान हैं कि आखिरकार वर्ल्ड कप में बिजी चल रहे धोनी की तस्वीरें इन दिनों क्यों शेयर की जा रही हैं जब उनकी मैरिज एनीवर्सरी आने में काफी लंबा समय है। आइए डालते हैं धोनी-साक्षी की वेडिंग तस्वीरों पर एक नजर। (All pics- Instagram)
-
तस्वीरों में साक्षी और माही दोनों गले में बरमाला पहने हुए दिख रहे हैं।
धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह में एक माह का समय है। दोनों की मैरिज एनीवर्सरी 4 जुलाई को है। धोनी ने महज 21 साल की उम्र में साक्षी संग 4 जुलाई 2010 को सात फेरे लिए थे। दोनों ने विवाह से पहले लंबे टाइम तक एक दूसरे को डेट किया था। -
धोनी और साक्षी की मुलाकात एक होटल में हुई थीं। कोलकाता के होटल में साक्षी होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही थीं जबकि धोनी वहां के ईडन गार्डन्स में मैच खेलने गए थे।
झारखंड के रांची में पैदा हुए धोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अलमोरा जिले से हैं। इस प्रकार से धोनी का उत्तराखंड से भी नाता है। साक्षी भी उत्तराखंड की रहने वाली हैं।
