-
महेंद्र सिंह धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। 2007 में धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपनी झोली में डाला। इसके साथ ही आईसीसी विश्व कप भी अपने नाम किया। इतना ही नहीं टैस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को पहले पायदान पर लाने का श्रेय भी धोनी को जाता है। 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी इकलौते भारतीय कप्तान हैं।
-
महेंद्र सिंह धोनी पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने 100 एकदिवसीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वे तीसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 100 मैचों में जीत हासिल की है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डन यह खिताब हासिल कर चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। (स्रोत – आईसीसी)
-
2013 में भारतीय टीम ने अपना पहला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। धोनी ने यह उपलब्धि अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट में ही हासिल कर ली। इस टूर्नामेंट में भारत ने बिना एक मैच हारे फाइनल तक का सफर तय किया और आखिरी मुकाबले में 5 रन से जीत हासिल की। (स्रोत – रॉयटर्स)
-
27 साल के लंबे अंतराल के बाद 2000 में भारतीय टीम ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईसीसी विश्व कप जीता। इस समय तक धोनी ने 278 एकदिवसीय मैचों में 89.27 की स्ट्राइक रेट से कुल 8918 रन अपने नाम कर किए हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एकदिवसीय मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 (नाबाद) रन है जो कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। (स्रोत-पीटीआई)
-
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी टैस्ट रैंकिंग में लगातार 18 महीनों (दिसंबर 2009 से) तक पहले पायदान पर कायम रही। दाएं हाथ के बल्लेबाज धोनी ने 90 टैस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 33 अर्द्धशतक के साथ कुल 4876 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 रन है जो कि उन्होंने 22 फरवरी 2013 को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में बनाया था। (स्रोत-बीसीसीआई)
-
1 नवंबर 2011 को भारतीय प्रादेशिक सेना ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टीनेंट कर्नल रैंक के सम्मान से नवाजा। कपिल देव के बाद ह सम्मान पाने वाले धोनी दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने। (स्रोत-इंस्टाग्राम)
-
महेंद्र सिंह धोनी की पहली मोटरसाइकिल यामाहा राजदूत। धोनी को अपनी पहली बाइक बहुत पसंद है, बावजूद इसके की आज उनके पास एक-से-एक महंगी और शानदार बाइक हैं। (स्रोत-इंस्टाग्राम)
-
अपने जन्मदिन (7 जुलाई) से एक दिन पहले (6 जुलाई) को जिम में महेंद्र सिंह धोनी। (स्रोत-इंस्टाग्राम)