-
MS धोनी इन दिनों अपने परिवार संग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। पिछले दिनों उनका स्नोमैन बनाने हुए एक वीडियो सामने आया था, जो काफी वायरल हुआ था। अब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पेरेंट्स के साथ भी दिख रही हैं। धोनी और साक्षी इन दिनों मसूरी की खूबसूरत फिजा की सैर कर रहे हैं। तस्वीरों में धोनी की बेटी जीवा सहित पेरेंट और उनके दोनों डॉगी नजर आ रहे हैं। माही की तस्वीरों को देख कुछ फैंस उनसे मैदान में वापस आने की बात कह रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे माही इस कूल डेस्टिनेशन पर काफी कूल अंदाज में दिख रहे हैं। आइए डालते हैं धोनी की ताजा तस्वीरों पर एक नजर। (All Pics Instagram)
-
धोनी ने यहां पर एडवेंचर में भी हाथ आजमाया। उन्होंने स्कीइंग की।
-
जब से वह क्रिकेट से दूर हैं तब से वह अपनी फैमिली को काफी टाइम दे रहे हैं।
-
आईपीएल शुरू होने से पहले वह अपने परिवार पूरा टाइम दे रहे हैं। पहले धोनी के संन्यास की खबरें भी आई थीं। हो सकता है धोनी आईपीएल खेलने के बाद रिटायर हो जाएं।
-
फिलहाल वह जीवा संग खूब मस्ती कर रहे हैं।
-
पिता के साथ धोनी।
-
ये वही स्नोमैन है जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुुआ है।
