-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार से अलग हुए झारखंड के रांची में धोनी का जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ था। गली मुहल्लों में खेलने वाले धोनी अब दुनिया हर कोने में अपनी पहचान बना चुके हैं। क्रिकेट के मैदान पर और फैंस के दिलों पर राज करने वाले धोनी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वनडे क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 217 छक्के लगाए हैं। जिस दौरान भारतीय टीम के पास धोनी से बड़-बड़े धुरंधर शामिल थे उस दौरान उन्हें कोई भी कप्तान के रूप में स्वीकार करने को राजी नहीं था। लेकिन वह अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से कप्तान बनने में कामयाब रहे। उन्होंने बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपनी कप्तानी में भी जलवा दिखाया। (All Photo- Expess/instagram/Twitter)
-
कप्तान बनते ही धोनी के सामने आईसीसी की कड़ी चुनौती थी और वह इसमें पास भी हुए। टीम इंडिया ने पहला आईसीसी टी-20 विश्व कप खिताब धोनी की कप्तानी में ही अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 से बतौर कप्तान टीम इंडिया की कमान संभाली।
-
धोनी ने 2004 में वनडे और 2005 में टेस्ट में डेब्यू किया था। मैदान पर अब भी फैंस मुश्किल घड़ी में कोहली से ज्यादा भरोसा धोनी पर करते हैं। लिहाजा धोनी भी फैंस को को निराश करने का बहुत कम चांस देते हैं। धोनी अपने करियर की शुरुआत में लंबे बालों के लिए भी काफी ट्रेंड में थे। साल 2006 में खेले गए एक मैच के बाद पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महेंद्र सिंह धोनी के बालों की तरीफ की थी। एक बार जब धोनी ने लाहौर में खेले गए इस वनडे मैच में 46 गेंदों पर 72 रनों की आक्रामक पारी खेली थी, जब परवेज मुशर्रफ ने उनकी खूब तारीफ की थी।
-
महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 में) का खिताब जीत चुका है।
-
आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने मोहाली में खेले गए एक मैच के दौरान कमाल की पारी खेली। इस मैच से पहले धोनी खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में 162 मैच खेलकर 38.23 की औसत से 3,670 रन कूटे थे। आईपीएल में खेले गए धोनी के बल्ले की कीमच 32 हजार रुपए है। 45 एमएम किनारे वाला यह स्पैशल बैट लिमिटेड एडिशन में से एक है।
-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला एक नीलामी में 74 लाख रुपए में बिका। यह वही कीमती बल्ला था, जिसने 2 अप्रैल को मुंबई में विश्वकप में भारत को 28 साल बाद विश्व चैम्पियन बनाया था।
महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। क्रिकेट के अलावा धोनी के बचपन का सपना था कि वह आर्मी में अपनी सेवा दें। -
2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले धोनी पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15, 000 फीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गईं थी।
-
एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी, जिसमें अभी भी बहुत ज्यादा की कमी नहीं हुई है।
