-
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। साल का आखिरी मैच 24 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। चूंकि अगले दिन क्रिसमस था तो टीम इंडिया ने मैदान पर ही माहौल बना दिया। (All Photos: BCCI)
-
भारतीय क्रिकेटर्स संता कैप पहनकर प्रजेंटेशन के लिए आए और फिर शुरू हुआ फोटो-सेशन। पूरी टीम संता की टोपी पहने नजर आई।
-
महेंद्र सिंह धोनी को कुलदीप यादव ने टोपी पहनाई तो युवा क्रिकेटर्स में सेल्फी का उत्साह देखते ही बना।
-
क्रिकेटर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें अपलोड करते हुए सबको क्रिसमस की बधाई दी।
-
कप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, ''Merry Christmas everyone''
-
जसप्रीत बुमराह ने लिखा, ''एक अच्छी शुरुआत से एक अच्छा अंत होता है। एक जादुई साल का क्या शानदार अंत हुआ है। #MeryyChristmas''
-
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी ट्वीट किया, ''Merry Christmas everyone!!"
-
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज और 3-0 से टी20 सीरीज जीत ली है।