-
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने 6 फरवरी को अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। क्रिकेट प्रेमियों के बीच जितने फेमस धोनी हैं उसकी उनकी क्यूट बेटी जीवा पोपुलर हैं। धोनी और उनकी पत्नी ने इस बार जीवा का बर्थडे उनकी नानी के साथ सेलिब्रेट किया है। पिछली बार की तरह इस बार भी जीवा ने अपनने ननिहाल में नानी संग तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बता दें कि पिछले काफी समय से धोनी अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंट कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए जीवा धोनी के शरारते भरे पलों की तस्वीरें और उनके नटखट अंदाज।
-
जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। जीवा के जन्म की यह तस्वीर हाल ही उनके एकाउंट पर शेयर की गई है।
-
पिछली बार जीवा का जन्मदिन मनाने के लिए साक्षी और धोनी देहरादून गए थे। लिहाजा इस बार भी वह अपनी नानी के घर पर ही हैं।
-
जीवा दिखने में जितनी मासूम हैं उतनी ही समझदार भी हैं।
-
जीवा को राष्ट्रगान मौखिक याद है। इसके अलावा जीवा की जुवान काफी शार्प है। इसका अंदाजा जीवा के मलयालम सॉन्ग के वीडियोज को देखकर लगाया जा सकता है, जिसे उन्होंने अपनी आवाज में गाया था।
-
चाहे क्रिकेट पिच का मैदान या फिर स्टेडियम की कुर्सी पर मां की गोद में बेटी जीवा हर जगह अपने नटखट अंदाज को ऐसे पेश करती हैं जिसे हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता है।
-
जीवा कैप्टन कोहली के साथ काफी फ्रेंडली हैं ही वहीं सुशांत सिंह राजपूत उनके नटखट और समझदारी की तारीफ करते नहीं थकते।
-
3 साल में जीवा के न जाने कितने की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
-
क्रिकेट फैंस के बीच धोनी तो पहले से लाइमलाइट में रहते आए हैं, लिहाजा अब उनकी बेटी जीवा भी आए दिन सोशल मीडिया पर नजर आती हैं।
-
जीवा को भले ही सोशल एकाउंट का प्रयोग करना नहीं जानती हों लेकिन उनकी मां साक्षी धोनी उनकी हर शरारत को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
-
फ्लाइट में अपने पेरेंट्स के साथ गईं जीवा ना वहां के क्रू-मेंबर्स के बीच भी काफी पोपुलर हो चुकी हैं।
-
वहीं पिता धोनी के साथ भी घर हो या क्रिकेट पिच हर जगह मस्ती बिखेरती दिखती हैं।
-
