-
12 दिसंबर को ईशा अंबानी की मुंबई में शादी अटेंड करने के दो दिन बाद ही 14 दिसंबर को बेडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने बॉयफ्रेंड पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी के साथ शादी कर ली। साइना और पारुपल्ली ने प्राइवेट मैरिज की, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की जानकारी खुद साइना नेहवाल ने अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके बाद बीते दिन 16 दिंसबर को साइना ने हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन के दौरान साइना ने ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा पहना और पारुपल्ली ने भी ब्लू कलर की शेरवानी पहनी। (All Pics- Instagram)
-
रिसेप्शन के दौरान साइना ने सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन का वेलवेट डिजाइनर लहंगा पहना, जिसे जरदोजी, मोती और क्रिस्टल का प्रयोग किया गया है।
-
साइना की ज्वेलिरी में बर्मीज रूबीज, अनकट डायमंड और पन्ना जड़ा हुआ था। लहंगे के साथ साइना ने चुनरी भी ओढ़ी। हमेशा से कैजुअल लुक में दिखने वाली साइना ब्राउडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
रिसेप्शन में साइना के लहंगे से मैचिंग की शेरवानी पारुपल्ली ने पहनी।
-
रिशेप्शन के दौरान साइना और पारुपल्ली का केक भी ब्लू रंग का नजर आया।
-
रिसेप्शन का बैकग्राउंड भी ब्लू थीम में नजर आया।
-
तस्वीर में आप साइना और पारुपल्ली के पेरेंट्स को देख रहे हैं।
-
साइना ने शादी के दौरान श्रव्या वर्मा के डिजाइनर कॉस्ट्यूम पहने।
-
साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद के बैडमिंटन एकेडेमी में हुई थी। और यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो बाद मे प्यार में बदली।