-
भारत के टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) ना सिर्फ अपने खेल बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अकसर चर्चा में रहे हैं। इन दिनों वह एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लिएंडर ने दो बार शादी की लेकिन दोनों ही बार तलाक (Divorce) हो गया। अब वह एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) संग रिलेशनशिप में हैं।
-
हाल ही में किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ फोटोज शेयर करते हुए फैंस को बताया कि पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-
लिएंडर पेस की पहली शादी एक्ट्रेस महिमा चौधरी से हुई थी। ये शादी साल 2000 से 2003 तक चली।
-
महिमा चौधरी से तलाक के बाद लिएंडर ने संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई से शादी रचा ली थी। 2014 में रिया से भी उनका तलाक हो गया।
-
अब पेस संजय दत्त की एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। किम उनका तीसरा प्यार हैं।
-
किम शर्मा और संजय दत्त फिल्म नहले पे दहला में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान और बिपाशा बसु भी थे।
-
बता दें कि किम शर्मा भी तलाकशुदा हैं। किम की शादी बिजनेसमैन अली पंजानी से हुई थी। छह साल तक ये शादी चली और 2016 में दोनों का डिवोर्स हो गया। (All Photos: Kim Sharma Instagram)
