-
Kobe bryant: कभी हार न मानने के जज्बे, कड़ी प्रतिस्पर्धा और सटीकता के कारण कोबे ब्रायंट एनबीए के दिग्गज बने और वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए जिसने नेशनल बास्केटबॉल लीग की नयी पीढ़ी और दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रेरित किया। ब्रायंट की रविवार को 41 साल की उम्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी। इसी दौरान उनकी 13 साल की बेटी जियाना ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। जो पिता के नक्शेकदम पर थीं और बास्केटबॉल की उभरती खिलाड़ी थीं। वह लॉस एंजिलिस लेकर्स के साथ 20 साल तक जुड़े रहे और इस दौरान उनकी टीम ने पांच एनबीए खिताब जीते। आइए जानते हैं कोबे के बारे में और भी तमाम बातें। (All Photos- Instagram/PTI)
-
कोबे बीन ब्रायंट पूर्व एनबीए खिलाड़ी जो ‘जेलीबीन’ ब्रायंट के बेटे थे। उनका 23 अगस्त 1978 को फिलाडेल्फिया में जन्म हुआ था। ब्रायंट ने शाकिल ओ नील के साथ मिलकर लेकर्स को 2000, 2001 और 2002 में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। इस तरह से वह 23 साल की उम्र में तीन खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
-
ओ नील ने कोबे के साथ झगड़े के कारण लेकर्स को छोड़ दिया जिससे ब्रायंट का खेल भी प्रभावित हुआ और इसके बाद स्पेन के पाउ गैसोल के आने तक उनकी टीम कोई खिताब नहीं जीत पायी। ब्रायंट की अगुवाई में लेकर्स ने 2009 और 2010 में खिताब जीते। बाद में उनकी ओ नील से सुलह हो गयी थी।
-
ब्रायंट की अगुवाई में अमेरिका की ओलंपिक टीम ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। इससे वह वैश्विक हस्ती बन गये थे।
-
कोबे एनबीए इतिहास में एक टीम से दो नंबर की जर्सी पहनने वाले इकलौते खिलाड़ी थे। उन्होंने पहले 8 और फिर 24 नंबर जर्सी के साथ मैच खेला था।
ब्रायंट ने कई शानदार प्रदर्शन किए लेकिन 22 जनवरी 2006 को टोरंटो रैप्टर्स के खिलाफ उनके प्रदर्शन को कोई नहीं भुला सकता जब उन्होंने 81 अंक बनाए। उनसे अधिक अंक केवल विल्ट चैंबरलेन (100 अंक) ने 1962 में बनाये थे। यही नहीं 2016 में 37 साल की उम्र में उन्होंने एनबीए के अपने अंतिम मैच में भी उटाह के खिलाफ 60 अंक बनाए थे। -
ब्रायंट ने कहा था, ''मैं इस खेल की हर चीज को पसंद करता हूं। मेरे लिए, यह जीवन का हिस्सा नहीं है, यह जीवन है, और यह मेरा एक हिस्सा है।'' अपने चमकदार करियर में ब्रायंट ने कुल 33,643 अंक बनाये। उन्हें 18 बार एनबीए ऑल स्टार चुना गया। ब्रायंट को 2008 में एनबीए का सबसे उपयोगी खिलाड़ी चुना गया था।
-
बास्केटबॉल प्लेयर होने के बावजूद कोबे ब्राएंट ने ऑस्कर के विनर रहे। साल 2015 में इस खेल के प्रति प्यार को दर्शाते हुए कोबे ने एक कहानी लिखी थी जिस पर एक एनीमेटेड फिल्म भी बनी। साल 2018 में ‘डियर बॉस्केटबॉल’ फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी।' इसे पिछले साल एनीमेशन के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अकादमी पुरस्कार मिला था।
संन्यास लेने के बाद ब्रायंट ने बच्चों के लिये पुस्तकें लिखी। ‘डियर बॉस्केटबॉल’ फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी थी। इसे पिछले साल एनीमेशन के लिये सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का अकादमी पुरस्कार मिला था। -
कोबे ब्रायंट 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही बास्केटबॉल खेलने लगे थे। इसी तरह की उनकी बेटी गियाना भी एक उभरती प्लेयर थीं, जिसे यह प्रतिभा अपने पिता से मिली थी।
-
पत्नी Vanessa Laine Bryan के साथ कोबे। अप्रैल में उन्होंने अपनी 18वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।
कोबे न सिर्फ अच्छे प्लेयर बल्कि एक बेहतर पति और पिता होने के साथ-साथ एक नेक इंसान भी थे। इसीलिए दुनिया भर के लोग उनके जाने के बाद शोक संदेश लिख रहे हैं नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। -
विराट कोहली ने भी कोबे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिखा, मैं इससे बहुत आहत हूं.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. परिवार के प्रति संवेदना….ईश्वर उन्हें मजबूती प्रदान करे।' रोहित शर्मा ने लिखा, 'खेलजगत के लिए दुखभरा दिन.खेल के महानतम प्लेयर्स में से एक इतनी जल्दी विदा हो गया…कोबे ब्रायंट, उनकी बेटी और हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि।'
