-

आज की तारीख में अगर कोई कहे कि विराट कोहली भी एक आम इंसान की तरह हैं तो ये सरासर गलत होगा। विराट कभी आम नहीं हो सकते। आज हर कोई विराट कोहली की तरह बनना चाहता है। क्रिकेट की दुनिया में कोहली का नाम जितना विराट हो चला है उस मुकाम को हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं। अपने खेल से लेकर लाइफस्टाइल तक में विराट अपने नाम की ही तरह विराट हैं। विराट कोहली ने अपने शरीर पर 9 टैटू बनवाए हैं। कुछ दिखते हैं तो कुछ कपड़ों से ढके रहते हैं। आइए डालते हैं नजर विराट कोहली के इन टैटूज पर और समझते हैं कि किस टैटू का क्या मतलब है।( सभी तस्वीरें 24 सितंबर 2018 को National Geographic पर प्रसारित मेगा आइकन एपिसोड ली गई हैं)
-
विराट कोहली ने सबसे पहले अपनी कलाई के ऊपरी हिस्से पर यह ट्राइबल आर्ट गुदवाया था। यह चिन्ह आक्रामकता का प्रतीक है।
-
विराट कोहली ने अपने बाएं कंधे पर ओम गुदवाया है। नेशनल जियोग्राफिक के मेगा आइकन में उन्होंने बताया था कि इसे वह जीवन का सार मानते हैं।
-
विराट कोहली के बाएं बाजू पर जापानी समुराई योद्धा का टैटू है। कोहली इसे अपना गुडलक मानते हैं।
-
विराट के दाएं बाजू पर स्कॉर्पियो लिखा हुआ है। यह उनका जॉडिएक साइन है।
-
विराट ने साल 2008 में वनडे क्रिकेट में कदम रखा था। वह भारत के लिए खेलने वाले 175वें वनडे क्रिकेटर थे। इसी लिए उन्होंने अपने शरीर पर 175 भी गुदवाया है।
-
2011 में वह टीम इंडिया के 269वें टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनके शरीक पर यह अंक भी गुदा हुआ है।
-
विराट कोहली भगवान शंकर के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने अपने बाएं बाजू पर कैलाश पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ का चित्र गुदवाया है।
-
विराट ने अपने हाथ पर अपने पिता प्रेम कोहली का नाम गुदवाया है।
-
पिता के नाम के दूसरी तरफ विराट ने अपनी मां सरोज का नाम लिखवाया है।