-
एमएस धोनी के हेलमेट पर तिरंगा ना लगाने का ये है कारण (Image source-BCCI)
-
सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर: अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट एमएस धोनी के नाम विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्याद शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने टी20 में कुल 63 शिकार किए हैं, जिसमें 41 कैच और 22 स्टंपिंग शामिल हैं।(Photo: BCCI)
-
एक ओवर में सबसे ज्यादा रन: साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 वर्ल्डकप के पहले संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ लीग चरण के मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही उन्होंने एक ओवर में 36 रन जुटाए, यह टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है।(Photo: BCCI)
-
एक साल में सबसे ज्यादा रन: साल 2016 भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा। पिछले साल कोहली ने टी-20 मैचों में सर्वाधिक 641 रन बनाए। जिसमें उनकी सात हॉफ सेंचुरी शामिल हैं।(Photo: BCCI)
-
सबसे तेज 50 विकेट: श्रीलंका के अजंता मेंडिस टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मेंडिस ने यह कारनामा सिर्फ 26 मैचों में ही कर लिया था।(Photo: CSL)
-
सबसे तेज हॉफ-सेंचुरी: 2007 वर्ल्डकप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक बना लिया था। टी-20 इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया यह अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी मैच में युवी ने लगातार छह छक्के जड़े थे।(Photo: BCCI)
-
सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज: जनवरी 2016 में भारत के खिलाफ एक टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने 124 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान वाटसन ने कुल 71 गेंदें खेलीं जोकि टी-20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं।(Photo: CA)
-
सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले: पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। अफरीदी ने 98 मैचों में 2144 गेंदे फेंकी हैं।(Photo: PCB)
-
एक पारी में सर्वाधिक छक्के: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में 156 रन की पारी खेली थी। इस दौरान फिंच ने 14 छक्के मारे थे।(Photo: CA)
-
सबसे लंबी साझेदारी: टी-20 मैचों में सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाजों के नाम है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन ने साल 2016 में 171 रन की पार्टनरशिप की थी।(Photo: CNZ)