-
आईपीएल में किसी टीम के साथ खेल रहे खिलाड़ियों की दूसरी टीम में अदला-बदली के लिए नीलामी का आयोजन किया जाता है। इस नीलामी में टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगाती हैं। हर खिलाड़ी का उसके प्रदर्शन और क्रिकेट जगत में कद के अनुरूप बेस प्राइज तय होता है। नीलामी में हर टीम का बजट भी तय होता है और उस टीम को अपने बजट के अंदर ही खर्च करने की छूट होती है। कोई भी खिलाड़ी अपने बेस प्राइज से ज्यादा कीमत पर तो बिक सकता है, लेकिन कम पर नहीं, टीम को उसे खरीदने के लिए कम से कम बेस प्राइज की रकम तो चुकानी ही पड़ती है। इस नीलामी में हम देखते हैं कि कोई खिलाड़ी एक साल दूसरी टीम के लिए खेल रहा है और उसके अगले साल किसी और टीम के लिए। लेकिन, आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो सिर्फ एक टीम के लिए ही खेलते आ रहे हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं….(Photo: BCCI)
श्रीलंकाई गेंदाबज लसिथ मलिंगा (Photo: BCCI) -
विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली 2008 में आईपीएल के शुभारम्भ के बाद से ही इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साल 2011 के आईपीएल नीलामी में आरसीबी ने सिर्फ विराट कोहली को ही रिटेन किया था और इसी साल उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था। डेनियल विटोरी के रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली इस टीम के कप्तान बने और अब तक कप्तान बने हुए हैं। कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए अब तक 3500 से अधिक रन बना चुके हैं। जिसमें 20 अर्धशतक और दो शतकीय पारियां भी शामिल हैं। (Photo: BCCI)
-
कीरोन पोलार्ड: कीरोन पोलार्ड भी आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 100 से अधिक मैचोंं में 2000 से अधिक रन और 50 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। मध्यक्रम में वो इस टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते रहे हैं। (Photo: BCCI)
-
शॉन मार्श: आॅस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श को किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के पहले संस्करण में खरीदा था। इस साल उन्होंने पंजाब के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई और आॅरेंज कैप भी रहे। इसके बाद 2011 की नीलामी में पंजाब ने उनको रिटेन कर लिया। शॉन मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 62 आईपीएल मैचों में 41 की बेहतरीन औसत से 2213 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 115 रन की एक शतकीय पारी भी खेली है। (Photo: BCCI)
हरभजन सिंह: हरभजन सिंह आईपीएल के पहले संस्करण से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार आईपीएल खिताब भी जीत चुकी है। दूसरी बार रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया। हरभजन मुंबई इंडियंस की स्पिन गेंदबाजी की धुरी रहे हैं। (Photo: BCCI) अंबाती रायुडू: अंबाती रायुडू ने साल 2010 में आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद से ही वो लगातार मुंबई इंडियंस के साथ बने हुए हैं। उन्होंने इस टीम के लिए 100 से अधिक मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। वो मध्यक्रम में मुंबई के लिए हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। (Photo: BCCI)
