-
वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी होप ने जोंटी रोड्स की याद दिलाई। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी : 4 जुलाई 2014 को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी दोनों शादी के बंधंन में बंधकर हमेशा- हमेशा के लिए एक-दूजे को हए गए थे। क्रिकेट की दुनिया ये कपल एक बेहतरीन कपल के तौर पर जाना जाता है। कोलकाता के ईडन गार्डन में जब भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान धोनी ताज होटल में रुके थे वहीं पर उनकी साक्षी से मुलाकात हुई थी। (Photo Courtesy: You Tube)
-
सचिन-अंजलि: विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रेमिका अंजली के साथ लव मैरिज की है। सचिन और अंजलि ने पहली बार एक-दूसरे को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था। अंजलि अपनी मां को एयरपोर्ट से लेने गई थीं। दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए वहीं से अरमान जागे। अंजली उम्र में सचिन से बड़ी हैं, फिर भी दोनों ने कुछ समय बाद शादी कर ली।(Photo: FB)
-
सौरव-डोना: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने डोना रॉय से लव मैरिज की है। डोना उनकी पड़ोसन थी। हालांकि उनके परिवार एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे, लेकिन सौरव और डोना ने इसकी परवाह नहीं की और अपने प्यार को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। (Photo: Twitter)
-
शिखर-आयशा: टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन को अपना प्यार फेसबुक के जरिए मिला। शिखर धवन ने आयशा को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। आयशा ने भी धवन की दोस्ती को स्वीकार कर ली और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी कर ली। आयशा तलाकशुदा थीं और पहले पति से उनकी दो बेटियां भी थीं। शिखर धवन ने आयशा को उनके बच्चों के साथ स्वीकार किया।(Photo: Instagram)
-
युवराज-हेजल: युवराज सिंह और हेजल कीच ने हाल ही में शादी की है, लेकिन शुरुआती दिनों में हेजल ने युवराज को काफी समय तक भाव नहीं दिया। हालांकि, साढ़े तीन साल बाद उन्होंने युवराज सिंह से मिलने का मूड बनाया। इसके बाद इनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया।(Photo: Instagram)
-
विजय-निकिता: मुरली विजय की पत्नी का नाम निकिता है। निकिता की पहली शादी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से हुई थी। 2012 में आईपीएल के दौरान निकिता और मुरली विजय करीब आए थे। इसका खुलासा होते ही कार्तिक ने निकिता को तलाक दे दिया था और तुरंत ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है।(Photo: Instagram)
-
उमेश-तान्या: उमेश यादव और तान्या वाधवा की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और कुछ समय बाद ही इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पेशे से तान्या एक फैशन डिजाइनर हैं। इन दोनों ने मई, 2013 में विवाह कर लिया। (Photo: Instagram)
