-
किम शर्मा- युवराज सिंह का नाम अलग अलग हसीनाओं के साथ जुड़ता रहा है। बताया जाता है कि युवराज का किम शर्मा के साथ लंबा रिश्ता चला था। हालांकि उन्होंने कभी इस बात को सबके सामने स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण का फिल्मी करियर इस समय आसमान छू रहा है। उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने आज उन्हें बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेसस की रेस में शामिल कर दिया है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मस्तानी को युवराज सिंह का साथ बेहद पसंद था। दोनों अक्सर डेट पर जाया करते थे लेकिन युवराज के पजेसिव नेचर के कारण दोनों का ब्रेक-अप हो गया। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस) -
रिया सेन- दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप होने के बाद युवराज सिंह को अक्सर एक्ट्रेस रिया सेन के साथ देखा जाने लगा। रिया सेन मूल रूप से बंगाली हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं।
मिनीषा लांबा – मिनीषा लांबा के साथ युवराज की किस की खबर ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरने का काम किया था। मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में मिनीषा को युवी के साथ किस करते देखा गया था। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस) -
प्रीति जिंटा – किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी युवराज सिंह के साथ जुड़ चुका है। लेकिन कुछ दिनों के बाद यह मामला भी दूसरे मामलों की तरह शांत हो गया। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
नेहा धूपिया – युवराज और नेहा धूपिया का नाम साल 2015 के आईपीएल के दौरान काफी सुर्खियां बटोर रही थी। यहां तक कि एक मैच के दौरान तो युवराज ने नेहा की तरफ फ्लाइंग किस भी फेंका था। जिसके बाद लोगों के बीच चर्चाओं का माहौल काफी दिनों तक चलता रहा। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)